झुलाड़ फार्म हाउस में बागवानी योजनाओं की समीक्षा ….मार्च में तैयार होगा प्लांट हेल्थ क्लिनिक: केवल सिंह पठानिया

by
अधिकारियों को अधिक से अधिक समय फील्ड में बिताने के दिए निर्देश
एएम नाथ।  शाहपुर, 21 फरवरी।  शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत झुलाड़ स्थित बागवानी विभाग के फार्म हाउस में प्रातःकाल एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश सरकार के उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान क्षेत्र में बागवानी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर लगभग 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित हो रहे प्लांट हेल्थ क्लिनिक का निरीक्षण भी किया गया।
उपमुख्य सचेतक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्लांट हेल्थ क्लिनिक का निर्माण कार्य 10 मार्च से पहले हर हाल में पूर्ण किया जाए, ताकि निर्धारित समय पर इसका लोकार्पण कर बागवानों को इसका लाभ उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह क्लिनिक किसानों और बागवानों को फसलों से संबंधित रोग, कीट नियंत्रण और आधुनिक तकनीकी परामर्श उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अधिक से अधिक समय फील्ड में व्यतीत करें, जिससे किसानों और बागवानों को समय पर उचित मार्गदर्शन एवं तकनीकी जानकारी मिल सके।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सीमित संसाधनों के बावजूद जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। इन योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम पंक्ति में बैठे पात्र व्यक्ति तक पहुँचना ही प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
सुबह-सुबह खेतों में बैठकर समीक्षा बैठक करना किसी जनप्रतिनिधि की जमीनी सोच और किसानों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। स्थानीय किसानों और बागवानों ने भी इस पहल की सराहना की।
बैठक में बागवानी विभाग के उपनिदेशक डॉ. अलक्ष पठानिया ने विधायक का स्वागत करते हुए विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और आश्वस्त किया कि दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व सीएमओ डॉ. सुशील शर्मा, पूर्व मुख्य अभियंता जलशक्ति सुरेश महाजन, नगर पंचायत शाहपुर की पूर्व अध्यक्ष ऊषा शर्मा, उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया, पार्षद आज़ाद, राजीव पटियाल, बागवान रमन कायस्था, डॉ. श्रीकांत, उत्तम चंबियाल, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, छिन्दा, एचडीओ सुमित, करतार चंद सहित बागवानी एवं कृषि विभाग के अधिकारी, किसान एवं बागवान उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अपनी नाकामियों का ठीकरा केंद्र पर फोड़ना बंद करें सुक्खू : जयराम ठाकुर

झूठी गारंटियां पूरी करना केंद्र का काम नहीं, मनरेगा की जगह ‘VB-G RAM G’ से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था हिमाचल के 1.71 लाख अधूरे कार्य सुक्खू सरकार की ‘नालायकी’ केंद्र प्रायोजित लगभग 191 योजनाओं में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनर 15 फरवरी से पूर्व अपना ई-केवाईसी सत्यापन करवाना करें सुनिश्चित

ज़िला कल्याण अधिकारी शिमला कपिल देव शर्मा ने सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों से अपील की है कि जिन्होंने अपनी ई-केवाईसी सत्यापन अभी तक नहीं करवाया है वे अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र अथवा संबंधित...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने केरल में 42वें अखिल भारत श्रीमद भागवत महासत्र में भाग लिया : भागवत पुराण से मानवता, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती- मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज केरल के श्री भगवती मंदिर, अल्पपूझा में आयोजित 42वें अखिल भारत श्रीमद भागवत महासत्र में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भागवत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की ओर से किए 785 करोड़ 32 लाख की 37 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की मिंजर मेला समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में ज़िला में विभिन्न परियोजनाओं पर 1500 करोड़ व्यय : कुलदीप सिंह पठानिया एएम नाथ। चम्बा...
Translate »
error: Content is protected !!