झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मांगी रिश्वत, इंस्पेक्टर गिरफ्तार

by

बरनाला, 30 अक्तूबर :  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह को एक लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को पूजा निवासी गांव रोहटी पुल जिला पटियाला की शिकायत पर पकड़ा गया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि इंस्पेक्टर उसके पिता को तीन लाख रुपए की रिश्वत न देने पर झूठे एनडीपीएस केस में फंसाने की धमकी दे रहा था। सौदा 1.50 लाख रुपए में तय हुआ, जिसमें आरोपी ने रविवार को पहले किस्त के रूप में 50 हजार रुपए लिए। विजिलेंस टीम ने शिकायतकर्ता से एक लाख रुपए लेते हुए पुलिस कर्मी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में पकड़ा। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जगदीप धनखड़ से उपराष्ट्रपति के पद से अस्तीफा लेकर भाजपा ने फिर से साबित कर दिया कि भाजपा हमेशा जाट समुदाय के खिलाफ रही : चौधरी युद्धवीर सिंह, हरपाल सिंह हरपुरा

चंडीगढ़  l भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही जाट समुदाय के खिलाफ रही है और देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से उपराष्ट्रपति के पद से अस्तीफा कल रात लेने से साफ हो गया है...
article-image
पंजाब , समाचार

डिप्टी कमिश्नर ने सांझी रसोई में खुद परोसा खाना : गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर सांझी रसोई में खाने की कीमत 20 रुपए से घटा कर 10 रुपए करने की घोषणा की

सरबत दा भला सोसायटी सोसायटी की ओर से बुक-ए-डे के अंतर्गत इस ऐतिहासिक दिन पर जरुरतमंदों को करवाया गया भोजन होशियारपुर, 23 मई: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज जिला रैड क्रास सोसायटी की...
पंजाब

चुनाव प्रचार के दौरान बाल मजदूरी पर रोक, उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई: जिला चुनाव अधिकारी

होशियारपुर, 07 फरवरी भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान बच्चों से बाल मजदूरी करवाने की सख्ती से रोक...
article-image
पंजाब

Teej festival was celebrated with

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 30 : Lamrin Tech Skill University came alive with colors, culture, and celebration during the grand Teej Festival organized on campus. The event was a vibrant reflection of Indian tradition, celebrating womanhood,...
Translate »
error: Content is protected !!