टाइपिंग टेस्ट में गड़बड़ी, ओएमआर शीट में छेड़छाड़ पर एफआईआर दर्ज :परीक्षा के अभ्यर्थियों सहित कुल 10 लोगों कोकिया नामजद

by
एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (भंग हो चुके ) पेपरलीक मामले में पोस्ट कोड 928 स्टेनोग्राफर में  की गई है। विजिलेंस लंबे समय से इस पोस्ट कोड की जांच कर रही था। जांच में ओएमआर शीट और टाइपिंग टेस्ट में गड़बड़ी पाए जाने पर एफआईआर दर्ज हुई है।
एफआईआर में कर्मचारी चयन आयोग के कर्मचारियों और परीक्षा के अभ्यर्थियों सहित कुल 10 लोगों को नामजद किया गया है। हालांकि अभी तक इस एफआईआर में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
                            वर्ष 2022 में भंग हो चुके कर्मचारी चयन आयोग के समय में नौ दिसंबर 2022 को पोस्ड कोड 928 स्टेनोग्राफर के 66 पदों के लिए ली टाइपिंग परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया था। इसमें 505 अभ्यर्थियों में से 107 अभ्यर्थी ही टाइपिंग परीक्षा पास कर पाए। वहीं परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों की दस्तावेज जांच की प्रक्रिया छह जनवरी 2023 तय हुई थी लेकिन दस्तावेजों के मूल्याकंन से पूर्व ही जेओए आईटी का पर्चा लीक होने का खुलासा हो गया है। इसके बाद से लंबी जांच चली और एक के बाद एक कई पोस्ट कोड में पेपरलीक और ओएमआर शीट पर गड़बड़ी पाए जाने पर कई एफआईआर दर्ज हुई। अब इस मामले में एक और एफआईआर दर्ज हुई है।
एफआईआर में स्वेता राणा, नीतीश, जितेंद्र कुमार, सुरेंद्र शर्मा, युद्धवीर सिंह, उमा आजाद, गोपाल दास, रमेश कुमार, किशोरी लाल और मदन को नामजद किया गया है।एसपी विजिलेंस मंडी कुलभूषण वर्मा ने कहा कि पोस्ड कोड 928 में एफआईआर दर्ज हुई है। मामले में आगामी छानबीन की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पहाड़ी संस्कृति के प्रचार-प्रसार में मेलों एवं उत्सवों की भूमिका महत्वपूर्ण – डाॅ. शांडिल

सोलन :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने कहा कि मेलों और उत्सवों के आयोजनों से जहां पहाड़ी संस्कृति का बेहतर प्रचार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री से गुज्जर समाज कल्याण परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज यहां गुज्जर समाज कल्याण परिषद जिला सिरमौर के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आश्रम में स्वामी का ”गंदा खेल”, वॉर्डन जबरन करवाती मुलाकात, 17 छात्राएं बोलीं- करता था अश्लील हरकतें…..ऐसे खुली पूरी पोल

नई दिल्ली । दिल्ली के वसंत कुंज इलाके से आश्रम में चल रहे मैनेजमेंट कोर्स में लगभग 35 छात्राएं पढ़ती हैं।   पढ़ाई करने वाली 17 लड़कियों ने आश्रम के संचालक स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत उपायुक्त ने की नोडल अधिकारियों के साथ बैठक

ऊना, 23 फरवरी – आगामी लोक सभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत जिला ऊना में आदर्श आचार संहिता की अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों से नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों के साथ बैठक का...
Translate »
error: Content is protected !!