टाहलीवाल में नो पार्किंग एवं नो वेंडिंग जोन घोषित

by
यातायात को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए उपायुक्त ने जारी किए आदेश
ऊना, 19 दिसंबर. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने उपमंडल हरोली के अंतर्गत टाहलीवाल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से टाहलीवाल चौक सहित आसपास के प्रमुख सड़क खंडों को नो पार्किंग एवं नो वेंडिंग जोन घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 एवं 117 के तहत जारी किए यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू किए गए हैं और आगामी निर्देशों तक प्रभावी रहेंगे।
बता दें, जिला प्रशासन इससे पहले ऊना शहर, मेहतपुर, बंगाणा और गगरेट में व्यापक जन सुविधा एवं सुव्यवस्था निर्मित करने के मद्देनजर नो पार्किंग एवं नो वेंडिंग जोन घोषित कर चुका है।
उपायुक्त ने बताया कि सड़कों पर अवैध पार्किंग एवं अनधिकृत वेंडिंग के कारण यातायात बाधित होने, पैदल यात्रियों को असुविधा तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े जोखिमों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेशों का उद्देश्य क्षेत्र में सुचारू आवागमन, जन सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करना है।
आदेशों के अनुसार टाहलीवाल चौक से केसीसी बैंक तक (टाहलीवाल चौक से संतोषगढ़ सड़क) सड़क के दोनों ओर नो पार्किंग एवं नो वेंडिंग जोन रहेगा। यात्रियों के चढ़ने-उतरने के लिए बसें एसबीआई बैंक टाहलीवाल के सामने स्थित रेन शेल्टर के समीप चिन्हित बस स्टैंड पर रुकेंगी।
इसी प्रकार टाहलीवाल चौक से होटल केपी तक (टाहलीवाल चौक से अमराली सड़क) मार्ग को भी नो पार्किंग एवं नो वेंडिंग जोन घोषित किया गया है। इस मार्ग पर बसें जय श्री राम ट्रेडिंग कंपनी, मुख्य बाजार टाहलीवाल के पास निर्धारित बस स्टैंड का उपयोग करेंगी।
इसके अतिरिक्त टाहलीवाल चौक से हिमालयन ऑटो सर्विस सेंटर तक (टाहलीवाल चौक से बाथड़ी रोड) सड़क खंड को भी नो पार्किंग एवं नो वेंडिंग जोन बनाया गया है। इस मार्ग पर एसबीआई बैंक के समीप तथा शर्मा स्वीट शॉप, मुख्य बाजार टाहलीवाल के पास चिन्हित बस स्टैंड पर बसों के ठहराव की व्यवस्था की गई है।
वहीं टाहलीवाल चौक से शर्मा दैनिक जरूरतों की दुकान तक (टाहलीवाल चौक से हरोली रोड) मार्ग को भी नो पार्किंग एवं नो वेंडिंग जोन घोषित किया गया है। इस मार्ग पर यात्रियों के लिए जय मां एंटरप्राइजेज, मुख्य बाजार टाहलीवाल के समीप चिन्हित बस स्टैंड निर्धारित किया गया है।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि आदेशों की अवहेलना करने पर मोटर वाहन अधिनियम, 1988 एवं अन्य संबंधित कानूनों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शुरुआत में ही हांफ गई शराब का ठेका चलाने वाली तेलंगाना की कंपनी : जयराम ठाकुर….कहा, आबकारी राजस्व बढ़ाने में सुक्खू सरकार विफल

आबकारी विभाग को अपने “व्यवस्था परिवर्तन” की प्रयोगशाला बनाकर प्रदेश को पहुंचा रहे नुकसान एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि व्यवस्था परिवर्तन का राग अलापने...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में नए सत्र के शुभारंभ पर अरदास समारोह

गढ़शंकर।  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में नए सत्र के शुभारंभ पर अरदास समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज के गुरुद्वारा साहिब में आयोजित समारोह...
article-image
पंजाब , समाचार

अवैध माइनिंग ने ली बच्चों की जान, खेतों में बने तालाब में दो सगे भाइयों की पानी मे डूबने से मौत, बाप के साथ लकड़ियां लेने गए थे।

माहिलपुर :    माहिलपुर ब्लाक के गांव ढाडा खुर्द के खेतों में बने तालाब के पानी मे डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी गढ़शंकर व...
article-image
पंजाब

कनाडा में युवक की हृदय गति रुकने से मौत : होशियारपुर जिले  के गांव घोघरा का रहने वाला था

ट्रांटों(कनाडा)  :  होशियारपुर जिले  के गांव घोघरा के एक नौजवान कर्णवीर सिंह बाजवा  की कनाडा में हृदय गति रुकने से मौत हो गई।  मौत की खबर के बाद पूरा परिवार सदमे में है।युवक के...
Translate »
error: Content is protected !!