टिकट जीतने वाले को ही दी जाएगी: आवजर्बर डावर

by

होशियारपुर : नगर निगम चुनाव के मद्देनजऱ  होशियारपुर में चुनाव हेतु लुधियाना से विधायक सुरिंदर डावर को काग्रेस ने आवजर्बर नियुक्त किया  है। बतौर अवजर्बर श्री डावर आज 9 दिसंबर को कार्यकर्ताओं से मिलने होशियारपुर पहुंचे। पहली बैठक में उनके साथ कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा, इंडस्ट्री विभाग के सीनियर उपचेयरमैन रमेश जोशी व ब्रह्मशंकर जिम्पा, जिला प्रधान डा. कुलदीप नंदा, बीसी आयोग के चेयरमैन सरवन सिंह व नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा भी मौजूद थे। इस अवसर पर विधायक सुरिंदर डावर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि निगम चुनाव को जीतने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान महत्वपूर्ण है तथा हमारा भी यह फर्ज बनता है कि हम पार्टी प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित बनाने में कोई कोर कसर न छोड़ें। उन्होंने कहा कि टिकट के लिए दावेदारी पेश करना इच्छुक उम्मीदवारों का अधिकार है तथा पार्टी उन्हीं उम्मीदवारों को टिकट देगी जो ईमानदार एवं जीतने वाले होंगे। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में नगर निगम चुनावों में कांग्रेस कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा की अगुवाई में बड़ी जीत दर्ज करेगी। क्योंकि, श्री अरोड़ा द्वारा यहां करवाए जा रहे विकास कार्यों के चलते जनता कांग्रेस को जिताकर निगम में सत्ता आसीन करेगी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस इन चुनावों में बड़ी जीत दर्ज करेगी तथा नगर निगम होशियारपुर जीतकर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की झोली में डाली जाएगी। इसके लिए प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मेहनत से डटा हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह पार्टी द्वारा चुनाव मैदान में उतारे जाने वाले प्रत्याशियों को विजयी बनाने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्षा तरनजीत कौर सेठी, हरीश आनंद, सुदर्शन धीर, प्रदीप कुमार, सुरेश कुमार, नवाब पहलवान, पवित्रदीप सिंह, बलविंदर कौर, परवीन सैनी, मलकीयत सिंह, सुमेश सोनी, कमलजीत कटारिया, मोनिका वर्मा, बलविंदर, वनीता शर्मा, लक्की मरवाहा, अमरीक चौहान, मुकेश कुमार, कमल भट्टी, सौरव जैन, मनजीत सिंह, मनजिंदर पाल, हरविंदर सिंह, जगीर सिंह, रामपाल सहगल, मनमोहन जैन, संदीप कुमार, बलविंदर सिंह, सुनीता देवी, रजनी, मनमीत, लक्की, विक्की, जीत सिंह, जसवंत सिंह, दिवान सिंह, इंद्रजीत धनोता, एचएस तुली, राज कुमार, हरपाल सिंह, के.एस हुंदल, जतिंदर कुमार, जगरुप सिंह, ओंकार सिंह, जसवंत राय, मोहित सैनी, रविंदर कुमार, रमेश डडवाल, नवीन कुमार, गुरमीत सिद्धू, परमजीत सिंह, मनिंदर सिंह, सुरिंदर कुमार, विकास गिल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भारत सरकार गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर सरकारी कार्यक्रमों का आयोजन करे

वीआरएचएफ प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन के समक्ष मांग रखी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ब्रिटिश रविदासिया हेरिटेज फाउंडेशन ( वीआरएचएफ ) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश बाघा, के नेतृत्व में इस संगठन के...
article-image
पंजाब

कैलगरी : घर में मिले पंजाबी जोड़े के शव, पुलिस खंगाल रही है CCTV फुटेज

कनाडा के कैलगरी से दुखद खबर सामने आई है, जहां पंजाबी मूल के एक युवा जोड़े के शव उनके घर से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुए हैं. मृतकों की पहचान एकमवीर सिंह और उनकी...
article-image
पंजाब

11 महीने बाद मां ने ढूंढ निकाले बेटे के कातिल : पटियाला में बेरहमी से कर दी थी ट्रक ड्राइवर की हत्या

राजपुरा। राजपुरा के गुरु नानक नगर नलास रोड निवासी 28 वर्षीय पुष्प कुमार के कत्ल के आरोपितों का 11 महीने बाद सुराग लगा है। कत्ल के इन दोनों आरोपितों की पहचान युवक की मां...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जैजों हादसे के पीड़ित परिजनों से उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की मुलाकात, जताई संवेदनाएं

रोहित भदसाली। ऊना, 12 अगस्त. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार सायं ऊना के देहलां और भटोलीकलां जाकर जैजों हादसे के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!