टिप्पर, घोड़े, ट्रॉले रात 6 बजे से सुबह 6 बजे तक ही चलाने की मांग

by

गढ़शंकर, 16 अप्रैल: आज शाहपुर, दुगरी के गांवों में सर्वजीत सिंह पूनी व जीत सिंह थांदी की अध्यक्षता में सभाएं आयोजित की गई। इन बैठकों को कंडी संघर्ष कमेटी के प्रांतीय कन्वीनर दर्शन सिंह मट्टू ने संबोधित करते कहा कि गढ़शंकर नंगल सड़क को युद्धस्तर पर बनाने और शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक टिप्पर, घोड़े और ट्रॉले चलाने की मांग हेतु 29 अप्रैल 2023 को सुबह 10 बजे ट्रक यूनियन गढ़शंकर के पास विशाल धरना एवं चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने लोगों को भारी संख्या में पहुचने की अपील की। इस मौके सतविंदर सिंह शाहपुर, राज कुमार सरपंच दुगरी ने आने वाले लोगों का धन्यवाद किया और अधिक से अधिक लोगों को पहुंचने के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर सतनाम सिंह, महेंद्र कुमार, सर्जीवन सिंह, जगीर सिंह, मोती सिंह, दर्शन सिंह, जसवीर सिंह, ब्रहम देव, मनजीत सिंह, परमजीत सिंह, हरविंदर सिंह, अजीत सिंह थांदी, गोपाल सिंह थांदी, जसविंदर सिंह, तरसेम लाल, बलविंदर सिंह, विजय कुमार, कुलविंदर सिंह, ओंकार सिंह, रविंदर कुमार, अजय कुमार, नरिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अयोध्या में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की कैबिनेट मंत्री जिंपा ने प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं

– शुभ अवसर पर अपने कार्यालय में भगवान श्री राम जी की पूजा अर्चना कर की लंगर सेवा होशियारपुर, 22 जनवरी: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज प्रदेश वासियों को अयोध्या में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसानों के मुद्दों का समाधान चर्चा एवं संवाद के माध्यम से संभव : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान

राजपुरा । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटियाला में किसानों के एक समूह से बृहस्पतिवार को बातचीत की और उन्हें अलग- अलग प्रकार की फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

30 साल पहले हुआ था गैंगरेप : गैंगरेप की पीड़िता ने 12 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया, गैंगरेप से जन्मे बेटे ने दोषियों को भेजवाया सलाखों के पीछे, मां को दिलाया न्याय

शाहजहांपुर में 30 साल पहले एक गैंगरेप हुआ था। इस गैंगरेप की पीड़िता ने 12 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया था। अब उसी गैंगरेप के बाद पैदा हुए बेटे ने अपनी...
Translate »
error: Content is protected !!