टिप्पर, जेसीबी एवं पोकलेन इत्यादि की खरीद के लिए 60 करोड़ रुपये आवंटित : मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के 15 टिप्परों को रवाना किया

by
एएम नाथ। शिमला :    मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज चौड़ा मैदान, शिमला से लोक निर्माण विभाग के शिमला जोन के लिए 15 टिप्पर को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
इनमें से बी एण्ड आर मण्डल शिमला-1 के लिए एक टिप्पर, निरमंड के लिए 3, रामपुर, कल्पा, रोहड़ू, जुब्बल एवं कोटखाई मण्डल के लिए दो-दो और भावानगर के लिए एक टिप्पर शामिल है।
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि लोक निर्माण विभाग को आवश्यक मशीनरी जैसे कि टिप्पर, जेसीबी एवं पोकलेन इत्यादि की खरीद के लिए 60 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी और मशीनों की कमी की समस्या का हल भी हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि विभाग को और अधिक सशक्त बनाने एवं इसकी कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने हाल ही में 82 टिप्पर एवं 107 जेसीबी खरीदी हैं। प्रदेश सरकार द्वारा 15 वर्ष पुराने वाहनों को सरकारी संस्थानों से हटाया जा रहा है, जिससे कि आधुनिक अधोसंरचना के निर्माण सहित भारी वर्फबारी एवं अन्य आपातकालीन स्थितियों में बचाव कार्यों में तेजी लाने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट नजर आती है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं में तेजी लाई है ताकि इनका लाभ प्रदेश के लोगों को समय पर मिल सके। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन की पहल करते हुए लोक निर्माण विभाग के तहत निविदा प्रक्रिया को सरल कर इसकी अवधि 51 दिन से घटा कर 30 दिन की है ताकि परियोजनाओं कार्यों में तेजी लाई जा सके और लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिले। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग कर उच्च गुणवत्ता की सड़कों के निर्माण को अधिमान दिया जा रहा है।
इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेंद्र पाल जगोटा, उपायुक्त अनुपम कश्यप एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उड़नपरी सीमा का गोल्डन डबल : 10 हजार मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक

राष्ट्रीय इंटरस्टेट चैंपियनशिप में सीमा का दमदार प्रदर्शन, एशियन गेम्स के लिए चयन पक्का चम्बा की बेटी सीमा ने फिर बढ़ाया प्रदेश का मान, एक ही प्रतियोगिता में दूसरा गोल्ड जीता एएम नाथ। चम्बा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जन जागरूकता बढ़ाने और वाटरशेड विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए, करवाई जाएगी “सोशल मीडिया प्रतियोगिता : एडीएम

वाटरशेड महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित,अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने बताया कि जलग्रहण विकास कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल राजनीति में नई जिम्मेदारी, आशा कुमारी समिति में शामिल : कांग्रेस हाईकमान का जताया आभार, निष्ठा से निभाने का संकल्प

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश की वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री आशा कुमारी को कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों के मद्देनज़र गठित एक्जिक्यूटिव कमेटी में शामिल किया गया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे के खिलाफ मुख्यमंत्री का अभियान सिर्फ दिखावा : जयराम ठाकुर

जेलों में भी धड़ल्ले से बिक रहा नशा, सड़कों पर मर रहे लोग प्रदेश में सत्ता के संरक्षण में फल-फूल रहा नशा नशे के खिलाफ कार्रवाई में अपना-पराया करने के बजाय सख्ती से निपटना...
Translate »
error: Content is protected !!