टिप्परों से सबंधित लोग खुद ही शरेआम नंगल चौंक पर बसे,गाड़िया रोक कर निकालते रहे टिप्पर : टास्क फोर्सेज की तैनाती के बावजूद सुबह पांच और छे वजे और स्कूलों के खुलने के समय भी शहर से निकलते रहे ओवरलोडेड टिप्पर

by

गढ़शंकर।  हिमाचल प्रदेश से रेत बजरी लेकर आ रहे ओवरलोडेड टिप्परों और बिना माइनिंग के कागजात को चेक करने व अधूरे होने पर कार्रवाई करने के लिए  पुलिस व माइनिंग विभाग टीमों के बावजूद ओवरलोडेड टिप्पर गढ़शंकर की सड़को पर दौड़ते दिखाई दे रहे है। आज सुबह भी करीव पांच और छे वजे ओवरलोडेड टिप्पर शहर में से गुजरते रहे और स्कूलों के खुलने के समय भी ओवरलोडेड टिप्पर शहर से निकलते रहे। इस दौरान माइनिंग विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी कहीं दिखाई नहीं दे रहे थे। हैरानी की बात तो यह थी कि सुबह टिप्परों से सबंधित लोग खुद ही शरेआम नंगल चौंक पर बसे,गाड़िया रोक कर  टिप्पर निकालते रहे  कोई पूछने वाला नहीं था।
हिमाचल प्रदेश से रेत बजरी लेकर आ रहे ओवरलोडेड टिप्परों की चेकिंग और माइनिंग मेटीरियल से सबंधित कागजातों की चेकिंग के लिए गढ़शंकर में उच्चाधिकारियों द्वारा पुलिस व माइनिंग विभाग की अलग अलग टीमों द्वारा  दिन रात नाकेबंदी की जा रही और औचक चेकिंग की जा रही है। लेकिन इसके बावजूद भारी संख्यां में ओवरलोडेड टिप्पर गढ़शंकर नंगल रोड और गढ़शंकर श्री आंनदपुर साहिब रोड़ से गुजरते है।  तीन दिन की कार्रवाई में कोई भी अधिकारी कितने ओवरलोडेड और माइनिंग के कागजात की कमी के कारण चलान काटे उनकी सही गिनती नहीं बता रहे। उच्चधिकारियों द्वारा टीमों के बावजूद कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति ही होती दिखाई  रही है।
सुबह करीब 5 और 6 वजे के बीच पुलिस थाने से मात्र 200 मीटर दूर ओवरलोडेड टिप्पर बढ़ी संख्यां में शहर में नंगल चौंक में से गुजरते रहे और उसस्के बाद स्कुल खुलने के समय जब स्कूल बसें आ जा रही थी तो भी ओवरलोडेड टिप्परों का गुजरना बंद नहीं हुआ। अब सवाल यह पैदा  पुलिस व माइनिंग विभाग के टीमें कहा होती है। जिस समय यह टिप्पर गुजरते है और क्या इनके निकले के लिए सेफ पैसेज दिया जाता है।

टिप्परों से सबंधित लोग शरेआम नंगल चौंक पर बसे गाड़िया रोक क्र निकालते रहे टिप्पर : नंगल रोड से आ रहे ओवरलोडेड टिप्परों को जल्दी जल्दी निकलने के लिए टिप्परों से सबंधित लोग शरेआम नंगल चौंक पर बसे गाड़िया को रोक कर टिप्परों को निकालते रहे और लोग परेशान होते रहे ऐसा लग रहा था। लेकिन कोई उन्हें रोकने वाला नहीं था और वह लोग आपने तरीके से सभी को रोक कर टिप्पर निकालते रहे।
माइनिंग विभाग के एसडीओ पवन कुमार : कल रात और आज कोई चलान नहीं काटा गया। सुबह टिपर निकले इसका पता नहीं।
पुलिस द्वारा बनाई टास्क फाॅर्स  इंचार्ज इंस्पेक्टर दीपक शर्मा : अब तक करीब कुल मिला कर 14 या पंद्रह चलान काटे जा चुके है।  सुबह ओवरलोडेड निकले पता नहीं में रात को आता हूँ।  दिन के समय जो एएसआई ड्यूटी पर थे उनसे पता करता करूँगा।
फोटो : टिप्परों से सबंधित लोग शरेआम नंगल चौंक पर बसे गाड़िया रोक कर लाइन में लगे टिप्परों को निकालते हुए और हुए और स्कूल बसों के आने जाने के समय ओवरलोडेड निकलता  टिप्पर।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिक्षा व्यक्ति को एक अच्छा नागरिक बनाती है : मनीष तिवारी

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल खिजराबाद ने नवनिर्मित प्रबंधकीय कम्प्लेक्स का उद्घाटन किया मोहाली, 2 नवंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सेसांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि शिक्षा व्यक्ति को...
article-image
पंजाब

डेंगू “एडीज” मच्छर के काटने से फैलता है : डॉ.मनप्रीत सिंह बैंस

होशियारपुर l दलजीत अजनोहा : राष्ट्रीय डेंगू दिवस” पर माननीय स्वास्थ्य मंत्री पंजाब डॉ.बलबीर सिंह और सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ.पवन कुमार के दिशा निर्देशानुसार तथा सीनियर मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज सीएचसी हारटा बडला डॉ.मनप्रीत सिंह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

युवकों की निशानदेही पर पंजाब के मोहाली से चिट्टा तस्करी के मुख्य सप्लायर की गिरफ्तारी

सोलन। पुलिस ने चिट्टे के मामले में पंजाब के मोहाली से चिट्टा तस्करी के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने चिट्टे के संबंध में पहले से गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर यह ...
article-image
पंजाब

विदेश भेजने का झांसा देकर 42 लाख ठगी : महिला सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज 

विदेश भेजने का झांसा देकर 42 लाख ठगने के आरोप में तीन खिलाफ मामला दर्ज सवेरा न्यूज़/रमा गढ़शंकर, 2 सितंबर:  विदेश भेजने का झांसा देकर एक परिवार से 42 लाख रुआ ठगने के आरोप...
Translate »
error: Content is protected !!