टिहरा में मनाया गया विजय दिवस : वीर सैनिकों को विधायक चंद्रशेखर ने दी पुष्पांजलि

by
सरकाघाट। 16 दिसम्बर :  धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने आज विजय दिवस की 52वीं वर्षगांठ के अवसर पर विश्राम गृह टिहरा में वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर वेटरन इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष रमेश तपवाल, मंडी जिला के अध्यक्ष सुरेन्द्र जम्वाल, धर्मपुर खंड के अध्यक्ष अशोक चंदेल, पूर्व सैनिक लीग टिहरा के अध्यक्ष कश्मीर सिंह, यूनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन लीग टिहरा के अध्यक्ष शमशेर पठानिया, वीर नारियां, वैटरन अनिल प्रकाश सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस मौके पर चंद्रशेखर ठाकुर ने कहा कि देश भर में 16 दिसम्बर को विजय दिवस मनाया जाता है। कहा कि वर्ष 1971 के युद्ध में करीब 3,900 भारतीय सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए थे, जबकि 9,851 घायल हो गए थे। हम आज उन वीर सैनिकों को नमन करते हैं तथा अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।
उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों के लिए सीएसडी कैंटीन तथा शहीद स्मारक के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह शहीद स्मारक तथा सीएसडी कैंटीन ग्राम पंचायत ग्रयोह के खौदा में बनाया जाएगा तथा अगले वर्ष विजय दिवस का समारोह वहीं किया जायेगा।
उन्होंने खौदा, चमेहरड़ तथा चांदपुर गांव का भी दौरा किया तथा लोगों की समस्या
उन्होंने अवाहदेवी मंदिर में पूजा अर्चना भी की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ललित कला महाविद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शामिल हुए लोक निर्माण मंत्री….रचनात्मक शिक्षा से युवाओं का सर्वांगीण विकास संभव – विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश सरकार के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जवाहरलाल नेहरू ललित कला राजकीय महाविद्यालय, लौहारब में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़कों व ग्रामीण सम्पर्क मार्गों की बहाली पर विशेष ध्यान केंद्रित करें- जगत सिंह नेगी…कहा, प्रत्येक प्रभावित तक राहत पहुंचाना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

राजस्व मंत्री ने थुनाग में की आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जारी राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा एएम नाथ।  मंडी, 25 जुलाई।  राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी...
हिमाचल प्रदेश

प्रत्येक विस क्षेत्र में बनेगा आदर्श स्वास्थ्य संस्थान: शांडिल

स्वास्थ्य मंत्री ने निशुल्क मेगा मेडिकल कैंप का किया शुभारंभ धर्मशाला, 26 जुलाई। वर्तमान सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प है इसी दिशा में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आत्महत्या : कांग्रेस के पूर्व विधायक मस्त राम ने सुंदरनगर के निजी होटल में फांसी का फंदा लगाकर

सुंदरनग: 11 जुलाई: हिमाचल प्रदेश के करसोग से कांग्रेस के पूर्व विधायक मस्त राम ने सुंदरनगर के निजी होटल में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मस्त राम करसोग विधानसभा से 2 बार...
Translate »
error: Content is protected !!