टिहरी में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरने से पिता-पुत्र की मौत

by
टिहरी:   जनपद टिहरी के कुमाल्डा क्षेत्र स्थित आनंद चौक के पास गुरुवार को एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे कार सवार पिता-पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।पुलिस सूत्राें के अनुसार कार (यूके-07 एआर 3411 वैगनआर) मालदेवता से चंबा की ओर जा रही थी।
इसी दरम्यान आनंद चौक के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। मृतकाें की पहचान मूसा सिंह (57) पुत्र नैन सिंह, मनवीर सिंह (27) पुत्र मूसा सिंह, दाेनाें निवासी जड़दार गांव, चंबा के रूप में हुई है।सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक राजवर सिंह राणा के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद रोप स्ट्रेचर से शवों को खाई से निकालकर जिला पुलिस के हवाले किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

232 जूनियर क्लर्क के पद के लिए आवेदन आमंत्रित : HP राज्य सहकारी बैंक जूनियर क्लर्क भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ। शिमला  :  हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (HPSCB) नियमित आधार पर जूनियर क्लर्क के पद के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। इच्छुक उम्मीदवार जो पात्रता मानदंडों को...
article-image
पंजाब

2 पिस्तौल बरामद : आतंकी लखबीर और रिंदा के तीन साथी गिरफ्तार

चंडीगढ़  : पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स  ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आतंकवादी लकबीर लांडा और हरविंदर रिंदा के तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।  बताया जा रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पेखुबेला में आयोजित हुआ जिला स्तरीय योग समारोह : उपायुक्त जतिन लाल ने की अध्यक्षता, कहा— “संसार में वही सुखी है, जिसके पास स्वास्थ्य है”*

योग अपनाएं, स्वस्थ रहें” का दिया संदेश रोहित जसवाल।  ऊना, 21 जून. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज(शनिवार) जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखुबेला के प्रांगण में जिला स्तरीय योग दिवस समारोह का भव्य आयोजन...
article-image
पंजाब

माता पिता भगवान स्वरूप, इनकी सेवा के बिना भगवान की भक्ति भी अधूरी : पूर्व सांसद खन्ना

सांभ लो मापे तां रब मिल जाऊ आपे मुहिम के तहत रयात बाहरा कालेज में सैमीनार का आयोजन होशियारपुर 10 अप्रैल : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि माता पिता की सेवा...
Translate »
error: Content is protected !!