टीचर ने स्टूडेंट के साथ की अश्लील हरकत, लैब में ले जाकर जबरदस्ती की कोशिश, गिरफ्तार 

by
जालंधर। पारस एस्टेट में हुई शर्मनाक हरकत के बाद अब चौकी किशनगढ़ के अंतर्गत आते एक गांव में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के डीपी मास्टर ने 16 साल की बच्ची जो कि 10वीं कक्षा की छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। इतना ही नहीं स्कूल की प्रिंसिपल ने मामले को दबाने का भरसक प्रयास किया और टीचर से माफीनामा लिखवाकर केस रफ़ा दफ़ा कर दिया। बच्ची ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई, जिसके बाद बच्ची ने इस घटना के बारे में स्कूल प्रिंसिपल और अपने परिजनों को बताया। बच्ची के पिता के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब मैं टीचर को मिलने के लिए जा रही थी तो रास्ते में डीपी मास्टर राजिंदर कुमार पुत्र बलबीर कुमार नवासी ब्यास पिंड मिल गए। जो मुझे अपने साथ ब्यूटी लैब के कमरे के पास लेकर चले गए। मैंने सोचा कि कोई बात करनी होगी। लेकिन जब डीपी मास्टर राजिंदर ने मुझे अंदर बुलाकर दराज बंद करने के लिए कहा और उसी वक्त डीपी मास्टर ने मुझे पीछे से पकड़ लिया और जबरदस्ती करके बैड टच करने लग गए।
अपने आप को किसी तरह से डीपी मास्टर के चंगुल से छुड़ाया और फिर जोर-जोर से रोने लगी। इस बात की जानकारी प्रिंसिपल सुमन शर्मा को दी। जिसके बाद टीचर जसविंदर कौर, अरशीपाल सिंह की मौजूदगी में डीपी मास्टर राजिंदर को बुलाकर डांटा और इस दौरान डीपी मास्टर ने अपनी गलती मान ली। छुट्‌टी होने के बाद जब मैं घर पहुंची तो मुझे डर लगने लगा था। किसी तरह से मैने ये बात अपनी मां को बताई। बच्ची द्वारा बताई गई बात को लेकर परिवार में काफी रोष है और किशनगढ़ चौकी में इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी डीपी मास्टर की तलाश शुरु कर दी है।
इस घटना की पूरे गांव में चर्चा है और लोगों ने अपील की है कि जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ा जाए और सजा दी जाए। इस घटना के संबंध में थाना प्रभारी रमनदीप सिंह वह चौकी किशनगढ़ के प्रभारी नरेंद्र से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनकी ओर से लड़की के पिता के बहनों के आधार पर डी पी मास्टर राजेंद्र कुमार पुत्र बलवीर कुमार निवासी ब्यास पिंड पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसे पुलिस की ओर से काबू कर माननीय अदालत पेश किया गया। और 14 दिनों के जुडिशल पर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना के संबंध में उनकी ओर से गहराई से जांच की जा रही है। इसमें कोई और भी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्य की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

37वां जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग : ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी गढ़शंकर ने रेल कोच फैक्ट्री को 1-0 से हराया

गढ़शंकर – पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल स्टेडियम में 37वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग का आयोजन किया गया। जिसमें ओलंपियन जरनैल सिंह...
article-image
पंजाब

1158 असिस्टेंट प्रोफेसर और लाइब्रेरियन की सुप्रीम कोर्ट ने नियुक्ति की रद्द

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब में 1158 असिस्टेंट प्रोफेसर और लाइब्रेरियन की नियुक्ति रद्द कर दी है. सुप्रीम कोर्ट ने नियुक्ति को सही ठहराने वाले पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच...
article-image
पंजाब

भ्रष्टाचार की परतें उघड़ने लगी तो कांग्रेस सरकार की सांसे भी अब रुकने लगी : जयराम ठाकुर

ऐसे हालात में कांग्रेस सरकार आखिर किस बात का जश्न मना रही है जब हर ओर है निराशा का आलम  : जयराम ठाकुर एएम नाथ। मंडी :  भ्रष्टाचार की परतें उघड़ने लगी तो कांग्रेस...
article-image
पंजाब

7 रुपए खर्च किए और 1 करोड़ रुपए जीत गया किसान, रातोंरात पलट गई किस्मत

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में किसान ने 7 रुपये की लॉटरी टिकट से 1 करोड़ रुपये का इनाम जीता है. किसान बलकार सिंह ने 24 दिसंबर को सरहिंद के बिट्टू लॉटरी स्टॉल से सिक्किम...
Translate »
error: Content is protected !!