टेक्निकल सर्विसेज युनियन के मुलाजिम तीन दिनों की सामूहिक छुट्टी पर गए 

by
गढ़शंकर, 10 सितंबर: टेक्निकल सर्विसेज युनियन के जॉइंट फॉर्म तथा एकता मंच जूनियर इंजीनियर संगठन द्वारा संयुक्त रूप से मंडल गढ़शंकर तहत पड़ती सभी सब डिवीजनों में 1 सितंबर से 30 सितंबर तक वर्क टू रूल लागू करने पश्चात तिथि 10, 11 तथा 12 सितंबर 2024 को सामूहिक छुट्टी पर जाने का निर्णय लागू किया गया। मंडल गढ़शंकर तहत पड़ती सभी सब डिवीजनों में शहरी गढ़शंकर, देहाती गढ़शंकर, उप मंडल सड़ोआ, उप कार्यालय बीनेवाल, बलाचौर नंबर एक तथा बलाचौर नंबर दो में अधिकतर कैश काउंटर बंद रखे गए। गढ़शंकर में रोष प्रदर्शन दौरान संगठन के वक्ताओं ने मांग की कि बिजली एक्ट 2003 तथा 2022 को रद्द करके बिजली विभाग में निजीकरण की नीति रद्द की जाए, बराबर काम बराबर वेतन का रूल लागू कर विभाग में काम करते सीएचवी कर्मियों को लाइनमैन तथा सहायक लाइनमैन और पेस्को/ सरको कंपनियों के अधीन काम करते कंप्यूटर ऑपरेटर को कलर्क के बराबर वेतन देने, पटियाला में दोबारा डिसमिस किए दो प्रांतीय नेताओं को बहाल करने, पेंशन में 33 फ़ीसदी कटौती का फैसला वापस लेने, नवंबर 2021 के बाद बंद किया 9 सालों 16 सालों तथा 23 सालों का स्केल बहाल करने, 23 साला तरक्की तीसरी तरक्की में ही एडजेस्ट करने और जुलाई 2021 से खत्म किये 25 भत्ते बहाल करने की मांग की। उन्होंने 1-1-2016 से जून 2021 तक का बनता स्केलों का बकाया,  12 फीसदी महंगाई भत्ते का बकाया एक मुशत जारी करने की मांग भी की। आज के रोष प्रदर्शन में संगठन के नेता सचिन कपूर, सुखविंदर कुमार, कमल किशोर, गुरकमल सिंह, गगनदीप सिंह, मक्खन सिंह, अमरीक सिंह सहोता, मनोज कुमार, हरजिंदर सिंह, हरविंदर कुमार, रूपिंदर कौर, निरीक्षा देवी, सुखविंदर कौर के अलावा पेंशन यूनियन की ओर से कमलदेव, अश्विनी कुमार तथा हरजीत सिंह आदि शामिल थे।
फोटो कैप्शन :
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बुजुर्गों-महिलाओं के साथ-साथ नौजवान भी नसों के फूलने की बीमारी से पीडि़त : घंटों एक जगह पर बैठे रहने तथा व्यायाम न करने वाले ज्यादातर युवा नसों की बीमारी की चपेट में: डा. रावुल जिंदल

लेजर एब्लेशन व फोम स्कलेरोथेरेपी से वेरीकोज वेन्स के गंभीर से गंभीर मरीज हो रहे हैं स्वस्थ, दर्द रहित इलाज संभव होशियारपुर, 2 सितंबर: जांघों व पिंडलियो में नीले-लाल व बेंगनी रंग की नसों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नादौन में चिट्टा विरोधी रैली निकाली, सफाई अभियान भी चलाया

नादौन 03 फरवरी। रैडक्रॉस सोसाइटी की उपमंडल इकाई ने मंगलवार को यहां विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं अन्य संस्थाओं के सहयोग से चिट्टा विरोधी रैली निकाली और उसके बाद ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल ध्यानू भक्त...
article-image
पंजाब

Punjab Budget “Act of Deception”

Hoshiarpur/Mar.9/Daljeet Ajnoha : Bahujan Samaj Party (BSP) Punjab president and Chandigarh in‑charge Dr. Avtar Singh Karimpuri has slammed the budget presented by the Punjab government in the state assembly, calling it “directionless,” “anti‑people,” and...
article-image
पंजाब , समाचार

निहंग सिंहों की छावनी का श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गडगज ने किया शिलान्यास : हर जिले में चार से पांच निहंग सिंह छावनियां होनी चाहिए – ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज

हर जिले में चार से पांच निहंग सिंह छावनियां होनी चाहिए : ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज होशियारपुर/दलजीत अजनोहा खालसा पंथ की गौरवशाली रीति-रिवाजों और परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए पंजाब के हर जिले...
Translate »
error: Content is protected !!