टेक्निकल सर्विसेज यूनियन ने मजदूर दिवस के शहीदों को श्रद्धांजलि की अर्पित  

by
गढ़शंकर, 1 मई: टेक्निकल सर्विसेज यूनियन द्वारा पावरका मंडल गढ़शंकर में झंडा फहराने की रस्म अदा की और इस संबंधी बताया कि 1886 में मजदूरों ने सर्मायेदारी खिलाफ इकट्ठे होकर 8 घंटे की ड्यूटी, ट्रेड यूनियन बनाने और अन्य मांगों की प्राप्ति के लिए शहादतें दी। वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा समय के अनुसार किरती वर्ग के मसले पहले से भी ज्यादा गंभीर हैं क्योंकि लोक विरोधी साम्राज्य नीतियों को भारतीय हाकमों द्वारा बहुत ही तेजी से और सख्ती से लागू किया जा रहा है। पब्लिक सेक्टर के अदारों को कॉर्पोरेट घरानों के हवाले किया जा रहा है। सरकारी अदारों का निजीकरण कर उनको ठेकेदारों के हवाले किया जा रहा है। पक्के रोजगार को खत्म किया जा रहा है, ठेकेदारों द्वारा कर्मियों को निर्गुणी मेहनत दी जा रही है और काम 12-12 घंटे करवाया जा रहा है। नई भर्ती करने की बजाय रिक्त पदों को खत्म किया जा रहा है। इस लुटेरे राज प्रबंध में गरीबी, बेरोजगारी महंगाई, लूट-पाट, जबर जुलम तथा नशों के अत्यंत बढ़ने से आम लोगों का जीवन बद से बदतर हो गया है। गरीबी और अमीरी में आमदनी का बड़ा पाड़ा है जो दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। इस लिए मई दिवस को कॉर्पोरेट घरानों विरोधी दिवस मनाकर प्रण किया की जब तक  पब्लिक सेक्टर/सरकारी अदारों में दखलअंदाजी खत्म नहीं होती, तब तक यह जंग जारी रखी जाएगी। इस दिन को साम्राज्य विरोधी तथा निजीकरण विरोधी दिवस के रूप में  मनाया जाता रहेगा। इस मौके वक्ताओं  में अमरीक सिंह, सचिन कपूर, सुखविंदर कुमार, रामपाल, सतनाम सिंह,  सरवन सिंह, तरसेम लाल फिलौर, सर्कल प्रधान नंदलाल बंगा, पेंशनर नेता अमरीक सिंह, कमलदेव, अश्विनी कुमार ने संबोधित किया। इस धरने की अध्यक्षता हरजिंदर सिंह द्वारा की गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केजरीवाल, जो शराब घोटाले में शामिल, केवल 15 दिनों के लिए जेल से बाहर, केजरीवाल पर भरोसा नहीं किया जा सकता – पूर्व सीएम चन्नी

जालंधर  : दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के आज अमृतसर से प्रचार अभियान की शुरुआत से पहले पंजाब के पूर्व सीएम और जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत...
article-image
पंजाब

जन्मदिन की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग : वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया केस

जीरकपुर : शहर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान की गई हवाई फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई है. वायरल वीडियो में युवकों को खुलेआम हथियार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधवा, निराश्रित, परित्यक्त, विकलांग महिलाओं के बच्चों को मिलेगी मदद – मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना पर खर्च होंगे 53 करोड़ : संजय रत्न

  विधायक ने सुखाश्रय परिसर लुथान में निर्माण कार्य का किया निरीक्षण राकेश शर्मा : तलवाड़ा/ज्वालामुखी – विधायक संजय रतन ने कहा कि सरकार ने विधवा, निराश्रित, परित्यक्त और विकलांग महिलाओं के बच्चों की शिक्षा और...
article-image
पंजाब

केवीके बाहोवाल में धान की पराली के प्रबंधन की ट्रेनिंग के लिए शिविर लगाया गया

माहिलपुर – कृषि विज्ञान केंद्र होशियारपुर द्वारा धान की पराली के खेत मे ही प्रबंधन के लिए केवीके बाहोवाल में किसानों को सिखलाई देने के लिए शिविर लगाया गया जिसमे माहिलपुर ब्लाक के कई...
Translate »
error: Content is protected !!