सार्वजनिक जत्थेबंदियों के संयुक्त मोर्चा ने मई दिवस के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

by
गढ़शंकर, 1 मई: गढ़शंकर की सार्वजनिक जत्थेबंदियों के संयुक्त मोर्चा द्वारा मई दिवस मक्खन सिंह वाहिदपुरी,  कुलभूषण कुमार, लेक्चर सरूप चंद, अमरीक सिंह तथा शर्मिला रानी के नेतृत्व में दर्शन सिंह कनेडियन हाल में मनाया गया। जोश भरे नारों की गूंज दौरान लाल झंडा फहराने की रसम बुजुर्ग नेता रवि कुमार भट्ट ने की।
           इस मौके वक्ताओं ने मई दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए मई दिवस के शहीदों को श्रृद्धाजंलियां भेंट की। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों की कुर्बानियों सदका जो सुविधाएं मजदूर वर्ग को मिली थीं  आज सरमायेदारी सिस्टम फिर से उन सुविधाओं को छीन रहा है। किरत कानून को रद्द कर मजदूर विरोधी काले कानून लागू किये जा रहे हैं। प्राइवेट सेक्टर में नामात्र वेतन के बदले मजदूर तथा मुलाज़िमों से 15-15 घंटे काम लिया जा रहा है।
            सरकारों द्वारा पब्लिक सेक्टर को खत्म कर प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा दिया जा रहा है और प्राइवेट सेक्टर को मजदूर वर्ग की लूट करने की पूरी छूट दी जा रही है। मजदूर वर्ग अपने हकों की रक्षा केवल अपने जत्थेबंदक एकता से ही कर सकता है। आज समय की मांग है कि किर्ती लोगों का विशाल एकट्ठ किया जाए ताकि सरमायदारों द्वारा किर्ती लोगों पर किए जा रहे हमलों को रोका जा सके। आज के इकट्ठ  द्वारा पहलगाम के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए इस कांड के लिए जिम्मेवार तत्वों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मां की गई। इसके साथ ही इस घटना के बहाने देश में जो नफरत का माहौल पैदा करने की कोशिश की गई इसकी सख्त निंदा की गई और लोगों को अपनी भाईचारक एकता मजबूत करने की अपील की गई। इस समय शाम सुंदर कपूर, मास्टर राजकुमार, जीत बगवाईं,  लेक्चर स्वरूप चंद, प्रिंसिपल बिक्कर सिंह, प्रिंसिपल जगदीश राय, रणजीत सिंह पोसी,  सिंगारा राम भज्जल,  ज्ञानी अवतार सिंह, शर्मिला रानी, जसविंदर कौर, मनजीत कौर, निर्मला, गुरनाम हाजीपुर, हरमेश कुमार, रमन सिंह, विनोद कुमार, जगदीश पक्खोवाल पवन कुमार, गोपी राम, जोगिंदर सिंह, हरभजन सिंह, गुरमीत कुमार, जसविंदर सिंह व गुरदीप बेदी ने भी विचार पेश किये।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोई हम पर बुरी नजर डालने की कोशिश करेगा तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा : राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में एक वर्चुअल कार्यक्रम में कहा: शहीदों के परिवारों के साथ खड़े रहना हमारी राष्ट्रीय जिम्मेदारी है

दिल्ली : रक्षा मंत्री ने सांप्रदायिक बंधनों से पार जाकर एक सैनिक व स्वतंत्रता सेनानी के ‘राष्ट्रीय गौरव’ के गुणों को आत्मसात करके देश के नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में योगदान करने का आग्रह...
article-image
पंजाब

बीबी सुरजीत कौर डघाम को श्रद्धांजलियां भेंट : हरजोत सिंह हजूरी रागी तख्त श्री केसगढ़ साहिब वालों के जत्थे ने वैरागमयी कीर्तन कर संगत को किया निहाल

गढ़शंकर, 13 अप्रैल:  बार एसोसिएशन पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के सदस्य, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तथा पूर्व सरपंच एडवोकेट हरमनदीप सिंह कूनर के माता तथा सेवानिवृत हेडमास्टर बख्शीश सिंह की धर्मपत्नी व सेवानिवृत अध्यापिका बीबी सुरजीत...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल सिंबली की छात्रा मनप्रीत कौर ने राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक  – स्कूल पहुंचने पर स्टाफ द्वारा सम्मानित

गढ़शंकर, 25 जनवरी: कपूरथला में हुई 13वीं आल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में सरकारी हाई स्कूल सिंबली की नवमी कक्षा की छात्रा मनप्रीत कौर ने स्वर्ण पदक जीत कर स्कूल व जिले का नाम रोशन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जाट समुदाय से संबंधित 18 वीं लोकसभा के नवानिर्वाचित सांसदों व राज्य सभा के सांसदों के लिए अभिनंदन समारोह का अखिल भारतीय जाट महासभा दुारा किया आयोजित

नई दिल्ली । अखिल भारतीय जाट महासभा दुारा जाट समुदाय से संबंधित 18 वीं लोकसभा के नवानिर्वाचित सांसदों व राज्य सभा के सांसदों के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन अखिल भारतीय जाट महासभा के...
Translate »
error: Content is protected !!