टैक्नोलॉजी के उपयोग से सुनिश्चित हुई तत्परता और जवाबदेही : DC अमरजीत सिंह

by
सुशासन सप्ताह के तहत आयोजित कार्यशाला में उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निरंतर सुधार के निर्देश
एएम नाथ। हमीरपुर 23 दिसंबर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने कहा है कि प्रशासनिक और विभागीय कार्यों में आधुनिक तकनीक, विशेषकर सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के उपयोग से जहां इन कार्यों में तत्परता आई है, वहीं इनमें पारदर्शिता और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही भी सुनिश्चित हुई है। मंगलवार को यहां हमीर भवन में सुशासन सप्ताह के तहत आयोजित अधिकारियों की एक कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि समय एवं परिस्थितियों के साथ प्रशासन की कार्यप्रणाली में भी निरंतर बदलाव आता रहता है, लेकिन इसका मूल उद्देश्य आम नागरिकों की सुविधा के लिए कार्य करना ही होता है।
May be an image of one or more people and people studying
उन्होंने कहा कि हाल ही के वर्षों में आईटी की क्रांति के कारण अब हर स्तर पर डिजिटल सेवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे आम आदमी की राह आसान हुई है और प्रशासनिक एवं विभागीय तंत्र में दक्षता आई है। उपायुक्त ने कहा कि हमारे देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था के मजबूत होने, आम नागरिकों में जागरुकता बढ़ने और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के विस्तार के कारण आम लोगों की अधिकारियों से अपेक्षाएं भी बढ़ गई हैं। इसलिए, सभी अधिकारी अपने कार्यों में डिजिटल टैक्नोलॉजी के माध्यम से तत्परता लाएं। उपायुक्त ने कहा कि जिला सुशासन सूचकांक में जिला हमीरपुर का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। सभी अधिकारियों को इसमें निरंतर सुधार और नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प रहना चाहिए।
इस अवसर पर एडीसी अभिषेक गर्ग ने भी अधिकारियों को संबोधित करते हुए सुशासन के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से किए गए विशेष प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। जबकि, विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आम नागरिकों की सुविधा के लिए आरंभ की गई डिजिटल सेवाओं से अवगत करवाया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार के गले पड़ गई चुनावी गारंटियां : झूठी गारंटियां देने वाले तो घर बैठ गए, हिमाचल की जनता को दिया धोखा –जयराम ठाकुर

 एएम नाथ (शिमला)  : नेता प्रतिपक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि चुनावी गारंटियां प्रदेश की कांग्रेस सरकार के गले पड़ गई हैं।  झूठी गारंटियां देने वाले इनके छत्तीसगढ़ और राजस्थान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून तैयारियों को लेकर प्रशासन हुआ लामबद्ध डीसी ने बुलाई समीक्षा बैठक

ऊना : – जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज डीआरडीए हॉल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी उप-मण्डलाधिकारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर विस क्षेत्र में सीएम के प्रस्तावित प्रवास की तैयारियां शुरू : 22 अक्तूबर को जनसभा को भी करेंगे संबोधित सीएम: पठानिया

धर्मशाला, शाहपुर, 18 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु का शाहपुर में भव्य स्वागत किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु का 22...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर उपचुनाव की अधिसूचना जारी : पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया

हमीरपुर 14 जून। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के लिए होने वाले उपचुनाव की अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गई। एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने अधिसूचना जारी करते...
Translate »
error: Content is protected !!