टैक्स चोरी कर रही लग्जरी बसों पर शिकंजा, 2.69 लाख रुपए जुर्माना वसूला : आरटीओ ऊना रमेश चंद कटोच

by
ऊना :  बिना टैक्स व अन्य नियमों की अवेहलना करने वाले बस ऑपरेटरों तथा अन्य मालवाहक गाड़ियों पर परिवहन विभाग ऊना ने शिकंजा कसा है। बीती रात 8 बजे से प्रातः 5 बजे तक चलाए गए विभाग के विशेष अभियान के तहत टैक्स चोरी तथा अन्य नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों से कुल 2.69 लाख रुपए जुर्माने के रूप में वसूले गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए आरटीओ ऊना रमेश चंद कटोच ने बताया कि विभाग की चार टीमों ने बीती रात संतोषगढ़, मैहतपुर, अंब, बसाल व नंगड़ा में नाके लगाकर गाड़ियों की जांच की।
रमेश चंद कटोच ने बताया कि इस अभियान के दौरान वॉल्वो व एसी बसों के साथ-साथ मालवाहक वाहनों की भी चैकिंग की गई। ओवरलोडिंग तथा अन्य नियमों की अवेहलना पर 17 मालवाहक गाड़ियों के चालान किए गए व उनसे 82 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। वहीं लग्जरी बसों के साथ-साथ अन्य कॉन्ट्रेक्ट कैरिज गाड़ियों के भी 17 चालान किए गए तथा उनसे 1,87,900 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इस तरह विभाग ने कुल 2,69,900 रुपए का जुर्माना वसूला है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में एआरटीओ राजेश कौशल व सचिंद्र के साथ-साथ एचआरटीसी व पुलिस के कर्मचारी भी शामिल हुए। कटोच ने कहा कि विभाग का यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

संयुक्त राज्य अमेरिका के बोस्टन में एनसीएसएल शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया एवं विधायकगण

एएम नाथ। शिमला : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 4 अगस्त से 6 अगस्त, 2025 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के बोस्टन में आयोजित होने वाले एनसीएसएल विधायी शिखर सम्मेलन-2025 में भाग लेने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाथ-पैर जोड़ने पर भी नहीं हो रहे जनहित के काम : कांग्रेस प्रदेश सचिव जितेंद्र ठाकुर ने अस्तीफा देने के बाद लगाए बड़े आरोप

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार और संगठन में सबकुछ ठीक से नहीं चल रहा है। इस बात का खुलासा कांग्रेस प्रदेश सचिव जितेंद्र ठाकुर द्वारा अस्तीफा देने के बाद लगाए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी मात्र आलोचना नहीं परिवर्तन की कर रहे मांग : मुख्यमंत्री सुक्खू ने यह कहते हुए कुछ कंपनियों के एकाधिकार पर राहुल गांधी की चिंताओं का किया समर्थन

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा बाजार पर कुछ कंपनियों के एकाधिकार को लेकर जताई गई चिंताओं का पुरजोर...
Translate »
error: Content is protected !!