टैक्सी और बस चालकों को दी स्वच्छता सर्वेक्षण की जानकारी : हमीरपुर शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए सभी नागरिकों से मांगा सहयोग

by
एएम नाथ। हमीरपुर 21 जनवरी। नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश शर्मा के निर्देशानुसार शहर के हर वार्ड में लोगों को स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के बारे में जागरुक किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को स्थानीय टैक्सी यूनियन के कार्यालय में भी एक जागरुकता बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त राम प्रसाद ने टैक्सी यूनियन के सभी चालकों को स्वच्छता सर्वेक्षण के बारे में बताया तथा इस अभियान में अपना योगदान देने की अपील की। अतिरिक्त आयुक्त ने कहा कि कचरे का सही निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए सभी लोगों को घर में ही कचरे की छंटनी करनी चाहिए तथा निगम की गाड़ियों को गीला कचरा और सूखा कचरा अलग-अलग देना चाहिए।
उन्होंने बताया कि शहर और इसके आस-पास के क्षेत्रों में कचरे को जहां-तहां फेंकने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 को सफल बनाने के लिए ‘टोको और रोको’ की रणनीति अपनाई जाएगी। राम प्रसाद ने कहा कि निगम के क्षेत्र को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाए रखना सबका दायित्व है। यदि कोई जहां-तहां गंदगी फैलाते हुए पकड़ा जाता है या गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग नहीं दे रहा है तो यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह ऐसे लोगों को ‘टोके और रोके’, ताकि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।
अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि अगले सप्ताह से कूड़ेदान निरीक्षण अभियान शुरू किया जाएगा, जिसमें बाज़ार की सभी दुकानों के कूड़ेदानों का निरीक्षण किया जाएगा। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के अंतर्गत हर दुकान और टैक्सी एवं गाड़ी में कूड़ेदान रखना अनिवार्य है। इस नियम की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम अगले सप्ताह से अभियान शुरू करेगा।
इस जागरुकता बैठक में टैक्सी, एचआरटीसी और निजी बसों के लगभग 70 वाहन चालकों ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवक ने खुद को कनपटी पर गोली मार सुसाइड : मृतक नगर परिषद के पूर्व मनोनीत पार्षद का 21 वर्षीय बेटा

पांवटा साहिब : पांवटा साहिब में गुरुवार सुबह एक युवक ने खुद को गोली मार कर सुसाइड कर लिया। मृतक नगर परिषद के पूर्व मनोनीत पार्षद इंद्रपाल सिंह शाह उर्फ राजू शाह का 21...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगी : मुख्यमंत्री ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित हुए कही

मुख्यमंत्री ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की हमीरपुर : कारगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की अटूट देश भक्ति, असाधारण वीरता और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है और इस ऐतिहासिक दिन...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

36 लोग लापता : रामपुर के झाकड़ी क्षेत्र से सटे समेज खड में बादल फटने की घटना होने के कारण : समेज में बदल फटने से प्रभावित 85 किलोमीटर में होगा सर्च ऑपरेशन – जिलाधीश

 प्रभावित श्रेत्र को रेस्क्यू कार्य के लिए छह हिस्सों में बांटा *** एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आर्मी, सीआईएसएफ, आईटीडीपी, पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन दल बचाव कार्य में शामिल* *** बुशहर सदन में ठहराए जाएंगे प्रभावित* एएम नाथ।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में VIP दर्शन सिस्टम में बड़ा बदलाव, नए रेट्स हुए लागू – 300 रुपए में करें मां चिंतपूर्णी के दर्शन, पहले लगते थे 1100

रोहित जसवाल। ऊना : उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को विशेष दर्शन के लिए शुरू की गई सुगम दर्शन प्रणाली में मंदिर...
Translate »
error: Content is protected !!