टैक्सी ड्राइवर की हत्या की गुत्थी सुलझी : पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार किया, तीन राज्यों में कई केस

by

कपूरथला । पंजाब के कपूरथला के गांव अहमदपुर में मिले टैक्सी ड्राइवर के शव मामले में पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से हत्या में उपयोग किए गए वेपन और टैक्सी ड्राइवर की ETIOS गाड़ी भी बरामद कर दी गई है। कोर्ट ने आरोपी पति को 3 और उसकी पत्नी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी राजन कुमार की पत्नी स्वर्ण जीत कौर को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया है, जबकि राजन कुमार हिमाचल की जेल में बंद था। जहां से उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। आरोपी राजेंद्र कुमार पर विभिन्न राज्यों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
बता दें कि 19 जून को कपूरथला के गांव अहमदपुर के खेतों में एक शव बरामद हुआ था। जिसकी पहचान होशियारपुर निवासी बक्शी राम के रूप में हुई थी। बक्शी राम के भाई तथा उसके साथियों से पूछताछ दौरान पता चला कि 18 जून को एक दंपती बच्चे सहित बक्शी राम की टैक्सी किराए पर लेकर गया था। जिसके बाद पुलिस की तफ्तीश अहमदपुर निवासी राजन कुमार तक पहुंच गई। इस दौरान पता चला कि आरोपी बक्शी राम की हत्या कर उसकी ETIOS गाड़ी लेकर फरार हो गया है। 24 जून को उक्त आरोपी ने फगवाड़ा में जब पुलिस पर फायरिंग की तो वह बख्शी राम ETIOS गाड़ी में ही था। SSP नवनीत सिंह बैंस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से ड्राइवर की हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू व रस्सी को बरामद कर लिया है। वहीं मृतक ड्राइवर की कार भी बरामद कर ली गई है।
आरोपियों ने इन वारदातों को भी दिया अंजाम :-
* 10 फरवरी को आरोपी राजन कुमार व स्वर्णजीत कौर ने हिमाचल के जिला सोलन में एक ड्राइवर को घायल कर इनोवा कार छीनी थी। इस मामले में दोनों के खिलाफ थाना परवाणु में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।
* 19 जून को एक ड्राइवर की हत्या कर शव कपूरथला के गांव अहमदपुर में खेतों में फेंकने के बाद कार लेकर फरार हो गए थे। इस मामले में थाना सदर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 201, 34, 379 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया था।
* 24 जून को फगवाड़ा में पुलिस टीम द्वारा रोकने पर राजन कुमार की ओर से पुलिस पार्टी पर फायर किया गया था और मौके से भाग गया था। इस मामले में थाना सतनामपुरा फगवाड़ा की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 आईपीसी व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
* 10 अगस्त को राजन कुमार ने रुड़की जिला हरिद्वार उत्तराखंड से एक मोटरसाइकिल चोरी किया था। जिसके खिलाफ धारा 379 व 411 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया था।
* 10 अगस्त को राजन कुमार ने रुड़की से पिस्तौल की नोक पर ई-रिक्शा चालक से पैसों की लूट की थी। जिस पर पुलिस ने धारा 323, 392, 506, 411 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया था।
* 11 अगस्त को राजन कुमार से रुड़की की पुलिस ने एक पिस्तौल बरामद की। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

75 से अधिक गांवों के निवासियों के लिए वरदान साबित होगी सब-तहसील शाम चौरासी: पवन कुमार आदिया

विधायक आदिया की ओर से सब-तहसील लोगों को समर्पित रजिस्ट्रियां , फर्द, अलग-अलग सर्टिफिकेटों, जमीनों के इंतकाल आदि के लिए नहीं जाना पड़ेगा होशियारपुर विधान सभा में 22 करोड़ रुपए की लागत से बन...
article-image
पंजाब

Annual function of GSS School

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.01 : The 12th Annual Prize Distribution Function of Government Senior Secondary School Ajnoha was celebrated with great enthusiasm under the leadership of Madam Sunita Rani, President of School Management Committee and School...
article-image
पंजाब

पंजाब के स्कूल, कालेजों में चोक बाल खेल करवाई जाने की कि अपील – वालिया।

जालंधर/दलजीत अजनोहा : पंजाब स्टेट चोक बाल ऐसोसिएशन की ओर से सैमीनार का आयोजन पुलिस डी ऐ वी स्कूल पी ए पी जालंधर में राकेश कुमार के नेतृत्व में करवाया गया। इस सैमीनार में पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!