पंजाब के स्कूल, कालेजों में चोक बाल खेल करवाई जाने की कि अपील – वालिया।

by

जालंधर/दलजीत अजनोहा : पंजाब स्टेट चोक बाल ऐसोसिएशन की ओर से सैमीनार का आयोजन पुलिस डी ऐ वी स्कूल पी ए पी जालंधर में राकेश कुमार के नेतृत्व में करवाया गया। इस सैमीनार में पंजाब के अलग अलग जिलों से सदस्यों ने भाग लिया और चोक बाल खेल के बारे में जानकारी हासिल की। इस सैमीनार में विशेष अतिथि के तौर पर डी एस पी पार्थो प्रीतम और युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष राजीव वालिया पहुंचे। डी एस पी पार्थो प्रीतम ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा वर्तमान समय में सभी को खेलों में आगे आना चाहिए। आज की युवा पीढ़ी खेलों में कम भाग लेती है और सारा दिन मोबाइल पर अपना समय व्यतीत करना ज्यादा पसंद करती हैं। मेरी सभी अभिभावकों से अपील है कि वह अपने बच्चों को खेलो के साथ जरूर जोड़े। युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष राजीव वालिया ने सैमीनार में हिस्सा लेने वाले सदस्यों को शुभकामनाएं दी और कहा कि उनके सहयोग से ही चोक बाल खेल पूरे पंजाब के स्कूलों, कालेजों में सिखाई जाएगी। उन्होंने आज की युवा पीढ़ी को इस खेल में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। राकेश कुमार ने सैमीनार में भाग लेने वाले सदस्यों को इस गेम की बारिकियों को विस्तारपूर्वक बताया उन्होंने कहा कि सैमीनार करवाने का मुख्य उद्देश्य पंजाब में इस खेल का विस्तार करना है ताकि
पंजाब के खिलाड़ी भी चोक बाल खेल के जिला,स्टेट, नेशनल और अंतराष्ट्रीय स्तर पर भाग ले सकें। इस सैमीनार में जालंधर से सुरेखा शर्मा, साया सैनी, दलजीत सिंह,बरनाला से तेजिंदर सिंह,कपूरथला से गगनदीप कौर, प्रदीप बजाज, गुरवीर कौर,ममता, विजेता रानी, होशियारपूर से धीरज कुमार शर्मा,मोगा से बलविंदर सिंह बैंनस,राहुल ग्रोवर,अमनदीप सिंह, रशपाल कौर, कोमल कुमारी, समर छाबड़ा,वरुण, रमनदीप कौर, तमन्ना ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

59वा ऑल इंडिया प्रिंसिंपल हरभजन सिंह फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ

माहिलपुर – प्रिंसिपल हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा द्वारा खालसा कालेज के प्रिं हरभजन सिंह की याद में कराए जा रहे ऑल इंडिया प्रिं हरभजन सिंह फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रेल मामले सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली आएं जयराम ठाकुर के साथ : केंद्रीय बजट में हिमाचल के लिए 11,806 करोड़ का प्रावधान, मिडल क्लास को बड़ा लाभ : रवनीत सिंह बिट्टू

एएम नाथ/ रोहित जसवाल । शिमला :  , 18 फ़रवरी । केंद्रीय बजट में हिमाचल प्रदेश के लिए 11,806 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है और इससे प्रदेश के विकास को नई दिशा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा अध्यक्ष की रेस में यह महिला नेत्री सरोज पांडेय सबसे आग……भाजपा की नजर आधी आबादी पर

छत्तीसगढ़ से आने वाली सरोज पांडेय बड़ी नेता हैं। वह महापौर, विधायक, लोकसभा सांसद, राज्यसभा सांसद भी रह चुकी हैं। भिलाई में जन्मीं सरोज पांडेय ने छात्र जीवन से ही राजनीति में कदम रखा।...
Translate »
error: Content is protected !!