टैक्सीमणिमहेश यात्रा 2025 : चालक पूरी जिम्मेदारी और सेवा भाव के साथ करें काम : डॉ. जनक राज

by

मणिमहेश यात्रा 2025 को लेकर विधायक डॉ. जनक राज ने टैक्सी यूनियन भरमौर के साथ की विशेष बैठक

एएम नाथ। भरमौर (चंबा) मणिमहेश यात्रा 2025 को श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, स्मरणीय और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से भरमौर-पांगी विधायक जनक राज ने टैक्सी यूनियन भरमौर के साथ विशेष बैठक की। उन्होंने इस बैठक में टैक्सी चालकों से अपील की कि वे पूरी जिम्मेदारी और सेवा भाव के साथ काम करें, ताकि भरमौर की छवि देश और दुनिया में और बेहतर हो सके।


विधायक जनकराज ने कहा कि टैक्सी चालक सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे करके ही सेवा में शामिल हों, ताकि कोई कानूनी बाधा उत्पन्न न हो। साथ ही यात्रा के दौरान यात्रियों से न्यायसंगत किराया ही वसूला जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि हर टैक्सी चालक अपनी सवारी को मोबाइल नंबर अवश्य दें, ताकि किसी भी वस्तु के खो जाने की स्थिति में यात्री सीधे चालक से संपर्क कर सके। यह यात्रा के अनुभव को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाएगा।
विधायक ने कहा कि भरमौर में टैक्सी स्टैंड का निर्माण उनकी विधायक प्राथमिकता सूची में शामिल है। यूनियन से अनुरोध किया गया है कि वह पार्किंग निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित करें। भूमि चयन के तुरंत बाद विधायक निधि से 11 लाख की राशि जारी की जाएगी और भरमौर में एक बेहतर टैक्सी स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। जिसमें चालकों से जुड़ी सुविधाएं भी शामिल रहे।
उन्होंने याद दिलाया कि मणिमहेश यात्रा 2024 में भरमाणी मार्ग पर जो हृदय विदारक वाहन दुर्घटना घटी थी, उसकी पुनरावृत्ति रोकने को चालक स्वयं को प्रतिस्पर्धा की भावना से दूर रखते हुए सुरक्षा को प्राथमिकता दें। यात्रा शुरू होने से पूर्व गाड़ियों की पूर्ण मरम्मत एवं दस्तावेजों की जांच सुनिश्चित करें ताकि किसी भी आपात स्थिति से बचा जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

आहमने साहमने खनन मंत्री बैंस और राणा केपी सिंह : अवैध माइनिंग का मामला, राणा केपी सिंह ने सीबीआई या हाइकोर्ट के सिटिंग जज से जांच करवाने की की मांग

चंडीगढ़ : कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस दुआरा रूपनगर तथा आनंदपुर साहिब इलाके में हुई गैर कानूनी माइनिंग में पूर्व स्पीकर राणा केपी सिंह तथा उनके नजदीकियों का हाथ होने की बात करते हुए विजिलैंस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खनौरी व शंभू बॉर्डर : पुलिस ने सड़क के दोनों तरफ से हटाए बैरीकेड्स

शंभू बॉर्डर  :  शंभू बॉर्डर पर पुलिस द्वारा लिए गए एक्शन के बाद वीरवार को दूसरे दिन भी शंभू बॉर्डर को क्लीन करने की कार्रवाई जारी रही। हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर पहले...
हिमाचल प्रदेश

पदों के लिए साक्षात्कार पांच जनवरी को : सिक्योरिटी गार्ड, सेल्समैन, अकाउंटेंट, ब्यूटीशियन और सामान्य ड्यूटी के पद

ऊना : मैसर्ज सेफ फ्यूचर कंपलीट सोल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड सुंदरनगर की ओर से सिक्योरिटी गार्ड, सेल्समैन, अकाउंटेंट, ब्यूटीशियन और सामान्य ड्यूटी के विभिन्न पद भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिंदगी को हां, नशे को ना: नशे के खिलाफ जागरुकता के लिए आयोजित वॉकथान में होशियारपुर वासियों ने लिया उत्साह से भाग

नशे से बचाने के लिए जागरुकता के साथ-साथ जिला प्रशासन की ओर से दी जा रही नि:शुल्क की सुविधा: डिप्टी कमिश्नर – होशियारपुर पुलिस नशे के मुकम्मल खात्मे के लिए वचनबद्ध: एस.एस.पी – विद्यार्थियों,...
Translate »
error: Content is protected !!