ट्रक को आग लगी : केबिन में सौ रहा ड्राइवर जिंदा जला

by

लुधियाना : खन्ना के निकट नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे ट्रक में आग लगने से केबिन में सो रहा ड्राइवर जिंदा जल गया। मृतक ड्राइवर की पहचान नहीं हो सकी है। वह हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था।

जानकारी के मुताबिक खन्ना के गांव बीजा के पास रात करीब साढ़े 11 बजे ड्राइवर ने आराम करने के लिए ट्रक पेट्रोल पंप के बाहर खड़ा कर खुद अंदर केबिन में सो गया था। सुवह ट्रक में आग लगी गई तो लपटें देखकर पेट्रोल पंप के कर्मचारी आग बुझाने के प्रयास करने लगे। केबिन के अंदर ड्राइवर चीखें मार रहा था। शीशे तोड़कर ड्राइवर को बाहर निकालने की कोशिश भी की गई। लेकिन पेट्रोल पंप कर्मी इसमें सफल नहीं हो सके।
इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गई। खन्ना से एक टीम मौके पर आई। जब तक इन्होंने आग को कंट्रोल किया तब तक ड्राइवर जिंदा जल गया था। ड्राइवर का शरीर पूरी तरह राख हो गया था। गर्दन धड़ से अलग हो गई थी। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में भेजा।
ड्राइवर को बचाने की पूरी कोशिश नाकाम : पेट्रोल पंप कर्मचारी कुलदीप सिंह और जगजीत सिंह ने बताया कि जब साढ़े तीन बजे के करीब वे तेल डालने बाहर निकले तो ट्रक में आग लगी देखी। पंप पर पड़े सिलेंडरों और पाइप लगाकर पानी से आग बुझाने की कोशिश की। ड्राइवर को बाहर निकालने के लिए शीशे भी तोड़े गए, लेकिन वे नाकाम रहे। ड्राइवर जिंदा जल गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

डीसीए व पीजीडीसी कोर्सों के लिए आवेदन 31 मई तक करें

ऊना : हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ इलैक्ट्रॉनिक्स एंड इनफर्मेशन टेक्नोलॉजी के माध्यम से इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ कम्पयूटर टेक्नोलॉजी में डीसीए पोस्ट ग्रेजुएट तथा पीजीडीसीए कोर्स करवाएं जाएंगे। यह जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षण संस्थानों में चलाई जाएंगी स्वीप गतिविधियां – कुलबीर सिंह राणा

एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने बैठक में दिए निर्देशए एम नाथ। भरमौर :एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी भरमौर कुलबीर सिंह राणा की अध्यक्षता में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य एवं मुख्य अध्यापकों के...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में प्रवासी पंजाबी कहानीकार जरनैल सिंह से रूबरू समागम करवाया

गढ़शंकर,19 अप्रैल: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कॉलेज के पंजाबी विभाग द्वारा प्रिंसिपल डॉ अमनदीप हीरा के नेतृत्व में प्रवासी पंजाबी कहानीकार जरनैल...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के गांव चौहडा में किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया

गढ़शंकर – पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना द्वारा किसानों को क़ुदरती जलस्रोतों का रख रख़ाब करने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल होशियारपुर ने 16 जून को गढ़शंकर के गांव चौहडा में किसान भलाई...
Translate »
error: Content is protected !!