ट्रकों का डीजल चोरी कर बेचने के आरोप में चालकों व खरीदने वाले 8 लोगों के विरुद्ध दर्ज मुकदमा

by

माहिलपुर – ट्रक मालिक की शिकायत पर गाड़ियों का डीजल चोरी कर बेचने के आरोप में चालकों व खरीदने वाले 8 लोगों के विरुद्ध चब्बेवाल पुलिस ने मामला दर्ज किया है। चब्बेवाल पुलिस को तरसेम बंसल पुत्र जनकराज निवासी वार्ड नं 37 चुना फाटक संगरिया रोड हनूमानगढ़ सिटी राजस्थान ने शिकायत में बताया था कि उसके 30 ट्राले ट्रक चलते हैं और वह जैजो दोआबा से स्टोन क्रशर से बजरी व अन्य सामग्री लेकर पंजाब के विभिन्न शहरों में जाते है। उन्होंने बताया कि उन्हें पता चला था कि गाड़ियों के चालक धीरा सिंह पुत्र हरदीप सिंह निवासी लाहोरी मल घरिंडा जिला अमृतसर, अर्शदीप, लवदीप सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी कीडिया जिला गुरदासपुर, गुरप्रीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी मोड़ जिला गुरदासपुर व धरमिंदर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी भैणी जिला गुरदासपुर गाड़ियों से डीजल चोरी कर बेच रहे है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने इस संबंध में जांच की तो पता चला कि उक्त ट्राला चालक गाड़ियों का डीजल जसप्रीत सिंह, सतनाम सिंह व गुरप्रीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी जैजो को बेचते हैं इसलिए इनके विरुद्ध कडी कारवाई की जाए। चब्बेवाल पुलिस ने तरसेम बंसल की शिकायत पर धीरा सिंह पुत्र हरदीप सिंह निवासी लाहोरी मल घरिंडा जिला अमृतसर, अर्शदीप, लवदीप सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी कीडिया जिला गुरदासपुर, गुरप्रीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी मोड़ जिला गुरदासपुर व धरमिंदर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी भैणी जिला गुरदासपुर,
जसप्रीत सिंह, सतनाम सिंह व गुरप्रीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी जैजो के विरुद्ध धारा 408 व 109 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

 कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 2 में 21 लाख रुपए की लागत से सडक़ निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर, 21 दिसंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शहर में शुरु किए गए विकास कार्यों को तय समय में पूरा किया जा रहा है और कार्य की गुणवत्ता से कोई...
article-image
पंजाब

पंजाब राजस्व विकास में शीर्ष 3 राज्यों में शामिल, अपना कर राजस्व बढ़कर 57,919 करोड़ रुपये हुआ : वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त, आबकारी और कर मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के नेतृत्व में, पंजाब राजस्व विकास में शानदार उपलब्धियों के लिए देश के...
article-image
पंजाब

पंक्चर लगाने वाले की चांदी : लगी डेढ़ करोड़ की लॉटरी;

मानसा। पंजाब सरकार की डेढ़ करोड़ की लॉटरी मानसा के मैकेनिक मनमोहन सिंह को निकली है। लॉटरी खुलने का पता चलने के बाद मनमोहन सिंह व उसका परिवार में खुशी का कोई ठिकाना नहीं...
article-image
पंजाब

आजादी संभाल कर रखना सबसे बड़ी चुनौती: जंडा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  सभ्याचार संभाल सोसाइटी ने देश मेरा मैं देश का विषय पर भाषण प्रतियोगिता की आयोजित । आजादी मिलने के उपरांत सबसे बड़ी चुनौती आजादी को संभाल कर रखना है जिसे पूरा...
Translate »
error: Content is protected !!