ट्रस्ट द्वारा श्री गुरु रविदास जी के 646वें जन्म दिवस को समर्पित सेमिनार आयोजित

by

गढ़शंकर: गत दिनों डॉक्टर बी.आर. अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा डॉक्टर अंबेडकर भवन में सतगुरु रविदास महाराज जी के 646वें जन्मदिवस को समर्पित सतगुरु ‘रविदास बानी क्रांतिकारी संदेश’ विषय पर एक विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार को संबोधित करते मुख्य वक्ता प्रिंसिपल नवतेज गढ़दीवाला ने कहा कि सतगुरु रविदास महाराज जी ने अपनी वाणी में सामाजिक एकता कायम करने हेतु जात-पात, छुआछूत, ऊंच-नीच खत्म करने तथा सामाजिक बराबरता कायम करने का संदेश दिया है। उन्होंने अपने संबोधन में श्री गुरु रविदास जी द्वारा रचित वाणी का विस्तार पूर्वक विश्लेषण किया। इस मौके प्रिंसिपल नवतेज गढ़दीवाला की पुस्तक ‘सतगुरु रविदास बानी क्रांतिकारी संदेश’ भी रिलीज की गई। इस मौके उनके अलावा मास्टर नरेश कुमार भंमियां, डॉ राजेंद्र कुमार, अवतार सिंह, रणवीर बब्बर तथा रमन कुमार होशियारपुर में भी सेमिनार को संबोधित किया। इस अवसर पर सेमिनार में पी.एल. सूद, डॉ निर्मल कुमार, डॉक्टर अजय बसरा, डॉक्टर सोनिया, प्रिंसिपल सतनाम सिंह, लेक्चरर सतनाम सिंह सूनी, लेक्चरर मुल्ख राज, मास्टर प्रदीप गुरु, दिलबाग सिंह, हरिराम, बलविंदर कुमार, लखविंदर सिंह कनाडा, गगनदीप थानदी फार्मेसी अधिकारी, डॉक्टर अजायब सिंह, दीवान चंद, प्रेमनाथ, मैनेजर विजय लाल, रामदास, राजेंद्र कुमार व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सेमिनार दौरान प्रिंसिपल नवतेज गढ़दीवाला की पुस्तक रिलीज करते डॉक्टर अंबेडकर ट्रस्ट गढ़शंकर के पदाधिकारी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

सिख,मुस्लिम,दलित, ईसाई सांझा फ्रंट की तरफ से ई रिक्शा यूनियन के सहयोग से शहर में किया गया रोष मार्च 

होशियारपुर : संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से दिल्ली के बॉर्डर पर संघर्ष के 4 महीने पूरे होने पर भारत बंद की दी गई काल को सफल बनाने के लिए सिख,मुस्लिम,दलित, ईसाई सांझा फ्रंट...
article-image
पंजाब

सरकारी सेकेंडरी स्कूल बीरमपुर के में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मानित

गढ़शंकर, 4 मई: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल बीरमपुर में हेडमास्टर सुखविंदर कुमार के नेतृत्व में हरदेव सिंह काहमा द्वारा बोर्ड की कक्षाओं में शानदार अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।...
article-image
पंजाब

हर साल 1,800 कॉन्स्टेबल और 300 उप निरीक्षकों की भर्ती. कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का जोर

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के रोजगार के साथ ही कानून-व्यवस्था पर भी लगातार फोकस कर रही है. राज्य सरकार का कहना है कि साल 2022 में...
article-image
पंजाब

Comrade Mattu and Tajinder Sodhi

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.15 : Former MP Chaudhary Balbir Singh and former MLA Principal Om Prakash Bagga dedicated their lives to fostering communal harmony, national unity, and secularism. Principal Om Prakash Bagga passed away on June...
Translate »
error: Content is protected !!