ट्राला चालक की मौत : गढ़शंकर श्री अनंदपुर साहिब सडक़ पर दो ट्रालों में हुई जबरदसत टक्कर

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर श्री अनंदपुर साहिब सडक़ पर गांव गोगो के निकट देर रात गाडरों व सीमेंट लेकर जा रहे दो ट्रालों में हुई जोरदार टक्कर से एक सीमेंट से लदे ट्राला चालक की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना के लिए व चालक की मौत को लेकर दूसरे गाडरों से लदे ट्राले के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी मुताविक कल रात करीव एक वजे गढ़शंकर से श्री अनंदुपर साहिब की और 14 टायरों वाला ट्राला नंबर पीबी-02-बीवी- 9886 सीमेंट से भरा हुया जा रहा था। इस दौरान श्री अनंदपुर साहिब की और से ट्राला नंबर एचआर 68 बी 5674 गाडर लेकर आ रहा था तो गांव गोगों के निकट दोनो ट्राले आहमने साहमने टकरा गए और सीमेंट लेकर जा रहे ट्राले की चालक वाली साईड से गाडरों से लदे ट्राले में पड़े गाडर टकरा गए। जिसके बाद सीमेंट ले जा रहे ट्राले का चालक जोगङ्क्षद्र सिंह (22)पुत्र गुरमेल सिंह निासी नवाला, पठानकोट गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और लोगो ने उसे सिवल अस्पताल गढ़शंकर पहुंचाया और वहां पर डाकटरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ हरप्रेम सिंह ने संपक करने पर बताया कि इस दुर्घटना के लिए जिम्मेवार गाडरों से लदे ट्राले के चालक शिवरीप पासवान पुत्र शिव शंकर पासवान निवासी जिला चंदई, बिहार के खिलाफ धारा 279, 304 ए व 427 आईपीसी तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस की चुनावी रैली में गोली चलने ने बिगाड़ा माहौल : सीईओ ने अमृतसर के जिला निर्वाचन अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर को मामले में 24 घंटे के अंदर अपने स्तर पर जांच कर रिपोर्ट की तलव

अमृतसर : अजनाला में कांग्रेस की चुनावी रैली में गोली चलने ने माहौल बिगाड़ दिया है। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सिबिन सी ने डीजीपी गौरव यादव से मामले में रिपोर्ट तलब की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आर.एस.एस. स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी करने पर खन्ना ने किया प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद

होशियारपुर, 3 अक्टूबर  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक स्मारक 100 रुपये का सिक्का और एक विशेष...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री का राज्यपाल पर पलटवार : राज्यपाल पुरोहित के सभी पत्र जो मैंने पढ़े हैं, वे दर्शाते हैं कि सत्ता के भूखे हैं राज्यपाल

चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच एक बार फिर तल्खी बढ़ गई है। शुक्रवार को राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सांविधानिक कार्रवाई के तहत राष्ट्रपति...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

50 हजार गाय कट रही हमारी सरकार में रोज : मेरी हत्या की हो गई है तैयारी : भाजपा विधायक का दावा

गाजियाबाद से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह चीफ सेक्रेटरी उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं। वह कह रहे हैं...
Translate »
error: Content is protected !!