ट्रिपल एम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस ने मकर संक्रांति पर शिक्षकों को सौंपा चार्ज : आधुनिक शिक्षा के लिए प्रतिबद्धता जताई

by
होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  :  मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर ट्रिपल एम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस ने एक विशेष समारोह का आयोजन किया, जिसमें नए शिक्षकों को उनके पद का चार्ज सौंपा गया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक प्रो. मनोज कपूर ने अपने विज़न और उद्देश्य को साझा करते हुए शिक्षकों और कर्मचारियों को संबोधित किया।
 प्रो. कपूर ने बताया कि ट्रिपल एम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित एक अनूठा शिक्षण संस्थान है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य बच्चों को अत्याधुनिक शिक्षा प्रदान करना है। इसके लिए सभी शिक्षकों को तीन महीने की कठोर प्रशिक्षण दी जाएगी ताकि वे बच्चों को समय की मांग के अनुसार शिक्षित कर सकें और तकनीकी कौशल से जोड़ सकें।” कार्यक्रम के दौरान स्कूल की नव नियुक्त प्रिंसिपल रेणु चाहल ने भी शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा, “हम सभी को एक टीम के रूप में मिलकर इस संस्थान को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। समर्पण और एकजुटता से हम इस स्कूल को शिक्षा के क्षेत्र में एक मिसाल बनाएंगे।”
इस आयोजन में स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो. रीना कपूर भी विशेष रूप से उपस्थित थीं। उन्होंने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित किया और संस्थान के विज़न को साझा किया।
इस मौके पर शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी अपने विचार साझा किए और संस्थान की उन्नति के लिए पूर्ण सहयोग का वादा किया। ट्रिपल एम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति का संकेत देती है। यह आयोजन शिक्षा, तकनीक और समर्पण का संगम था, जिसमें बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से झलकी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल-सिसोदिया के बरी होने पर किरेन रिजिजू बोले….गलत फैसले को सही करने के लिए हैं ऊपरी अदालतें’

धर्मशाला । केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दिल्ली के तथाकथित शराब घोटाले से जुड़े सीबीआई मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को बरी किए...
article-image
पंजाब

8 दिसंबर की मोगा रैली से अकाली दल 2027 के चुनावी अभियान का करेगा आगाज : सुखबीर बादल

नई दाना मंडी में रैली स्थल का किया निरीक्षण, बोले- पंजाब में अकाली दल की सरकार बनने का आधार बनेगी प्रदेश स्तरीय रैली मोगा। शिरोमणि अकाली दल ने विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपनी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम पद के लिए प्रवेश वर्मा की राह हुई आसान? इस दावेदार MLA के लिए भाजपा ने तय की अलग जिम्मेदारी

सीएम पद के दावेदार माने जा रहे सीनियर विधायक मोहन सिंह बिष्ट को स्पीकर बनाया जाएगा।  ऐसे में सीएम पद की रेस से एक दावेदार कम होने से प्रवेश वर्मा की राह आसान दिखने...
Translate »
error: Content is protected !!