सीएम पद के लिए प्रवेश वर्मा की राह हुई आसान? इस दावेदार MLA के लिए भाजपा ने तय की अलग जिम्मेदारी

by
सीएम पद के दावेदार माने जा रहे सीनियर विधायक मोहन सिंह बिष्ट को स्पीकर बनाया जाएगा।  ऐसे में सीएम पद की रेस से एक दावेदार कम होने से प्रवेश वर्मा की राह आसान दिखने लगी हैं. हालांकि, बीजेपी एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की तरह कोई चौंकाने वाला चेहरा भी सीएम पद के लिए दे सकती है।
दिल्ली सीएम पद की रेस में मोहन सिंह बिष्ट ने चुनाव परिणाम आते ही दावा ठोका था. नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव जीते प्रवेश वर्मा पहले से ही सीएम पद की रेस में हैं. इसके अलावा, सतीश उपाध्याय, विजेंद्र गुप्ता, पवन शर्मा सहित कई नाम सीएम पद की रेस में मीडिया की सुर्खियों में हैं।
दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में से एक और मुस्तफाबाद से चुनाव जीतकर छठी बार विधानसभा पहुंचे मोहन सिंह बिष्ट का जन्म 2 जून 1957 को उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के अजोली गांव में हुआ था।
दिल्ली बीजेपी नेता मोहन सिंह बिष्ट पहली बार 1998 में विधायक बने थे. उसके बाद 2003, 2008, 2013 और 2020 में लगातार विधायक चुने गए थे. साल 2025 में बीजेपी ने उन्हें करावल नगर विधानसभा से मुस्तफाबाद शिफ्ट किया था, जो मुस्लिम बहुल सीट है. मोहन सिंह बिष्ट ने इसके बावजूद शानदार जीत दर्ज की और पार्टी के भरोसे को बनाए रखा।
करावल नगर से कपिल मिश्रा को टिकट देने पर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व से सख्त नाराजगी जाहिर की थी. उसके बाद मोहन सिंह बिष्ट को पार्टी ने मुस्तफाबाद से प्रत्याशी बनाने का फैसला लिया था।
मुस्तफाबाद सीट पर उनका मुकाबला असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के ताहिर हुसैन, आम आदमी पार्टी के आदिल अहमद खान और कांग्रेस के अली मेहदी जैसे उम्मीदवारों से था।
मोहन सिंह बिष्ट दिल्ली के अनुभवी नेताओं में से एक हैं. उनकी सियासी समझ स्पीकर पद के लिए उन्हें मजबूत दावेदार बनाता है. अगर वो स्पीकर बनते हैं तो इससे दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही में संतुलन और निष्पक्षता की उम्मीद बने रहने की संभावना है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बोड़ा में कोविड-19 के रोकथाम के लिए वैकसीन कैंप लगाने के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

गढ़शंकर: बोड़ा वैल्फेयर सुसायिटी के शिष्ट मंडल ने गांव बोड़ा में कोविड-19 वैकसीन कैंप लगाने की मांग को लेकर एसडीएम गढ़शंकर हरबंस सिंह को ज्ञापन सौंपां। उकत शिष्ट मंडल में शामिल प्रतिनिधियों ने एसडीएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रैत में 25 करोड़ के विभिन्न कार्य प्रगति पर : केवल सिंह पठानिया

राजकीय प्राइमरी स्कूल रैत में 4 लाख से बने अतिरिक्त कमरे का लोकार्पण, रैत डे-बोर्डिंग स्कूल भवन का शिलान्यास जल्द शाहपुर, 13 अप्रैल :  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने...
article-image
पंजाब

अनिंदिता मित्रा पंजाब की नई मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त

चंडीगढ़ : चुनाव आयोग ने एक अहम फैसले के तहत IAS अनिंदिता मित्रा को पंजाब का नया चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर नियुक्त किया है। इस संबंध में आयोग की ओर से आज एक आधिकारिक नोटिफिकेशन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडे मीटिंग में एडीएम चंबा ने की विभिन्न विभागों से संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा : कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए विकास कार्यों को न्यूनतम समय अवधि में पूरा करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। चम्बा  :   अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने 7 अक्टूबर को मंडे मीटिंग में विभिन्न विभागों से संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा के दौरान कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!