ट्रेवल एजेंट के घर पर ग्रेनेड फेंकने और फायरिंग करने की जिम्मेवारी गोपी नवांशहरियां ने ली  : डीएसपी ने कहा न कोई ग्रेनेड फेंका गया न कोई फायरिंग हुई

by

गढ़शंकर । गांव धमाई में ट्रेवल एजेंट के घर पर कल रात करीव बारह वजे ग्रेनेड फेंकने की गोपी नवांशहरियां की जिम्मेवारी लेते हुए कहा कि अगर अभी भी दिमाग सेट नहीं हुआ तो हमारी अगली कारवाई के लिए तैयार रहने की धमकी दी। इससे तेरह दिन पहले भी एनआईआर के घर पर फायरिंग हुई थी। लेकिन डीएसपी गढ़शंकर ने ग्रिनेड फेंकने और फायरिंग से इंकार कर दिया और मैसेज भेज कर जिम्मेवारी लेने की बात पर साफ़ कहा की यह तो गुमराह काने वाले है। जिस ट्रेवल एजेंट के घर पर यह घटना हुयी है।  उसके बारे में कोई भी खुल कर बोलने को तैयार नहीं है।  हालाँकि उसस्के चाचा ने बताया की वह विदेश चला गया है।
गांव धमाई में एनआईआर के घर बारह वजे ग्रिनेड फेंकने एक वेब पोर्टल के पत्रकार यूके से एक व्हट्सएप पर मैसेज आया। जिसमें लिखा है ” वाहेगुरु की का खालसा  वाहेगुरु जी की फतह, अज जो मनजीत भालू पिंड धमाई डिस्ट्रिक्ट गढ़शंकर दे घर उत्ते 12 वजे दे करीब जो ग्रिनेडअटैक होया , इसदी जिम्मेवारी में गोपी नवांशहरियां लैंदा हाँ. इस ने एजेंटी करके बहुत मांवां दे पुत्तां नाल ठगियां मारियां,
पहला भी इस नूं समझान लेयी एह्दे घर तें फायरिंग किती सी, जे इस डा दिमाग हाले भी सेट नहीं होया तां साडी अगली कारवाई लेई तैयार रहें।
गोपी नवांशहरियां

गांव धमाई का मनजीत भालू ट्रवेल एजेंट का काम करता है और इसके घर पर करीव दो सप्ताह पहले भी फायरिंग की गई थी और रात फिर से ग्रिनेड फेंकने की या फायरिंग होने की घटना हुई है। गेट के बाहर इंटरलॉक पर एक गड्डा बना हुआ है और दीवार काफी ज्यादा निशान लगे है , जैसे किसी चीज टुकड़े निकल कर काफी तेज गति से दीवार से टकराए होंगे। जिनके निशान दीवार पर पड़े है।
मनजीत भालू के चाचा शिंगारा सिंह ने बताया कि यह एक गड्डा पड़ा है और दीवार पर काफी ज्यादा निशान पड़े है। कल न तो गड्डा था और ना ही दीवार पर कोई निशान था। देर रात जब कुछ चला तो पुलिस को सूचना दी तो पुलिस आई थी। इससे पहले भी गोलियां चलाई थी तव भी पुलिस को सूचित किया गया था पुलिस हमें बताये रात क्या चला था।
पंचायत समिति निशान सिंह ने मोबाइल पर सम्पर्क करने पर कहा कि पहले भी घर पर गोलियां चलाई थी तो रात करीव बारह वजे तेज धमाका टाइप आवाज आने पर उन्हीनों पुलिस को सूचित किया और पुलिस मौके पर पहुँच गई थी। वहां एक गड्डा पड़ा है और दीवार काफी निशान है।
एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों ने सम्पर्क करने पर बताया कि बारह बोर की गोलियां चली लगती है लेकिन वहां पर कोई खोल तो नहीं मिला। ग्रिनेड फेंका गया है।  यह गलत है , कोई भी व्यक्ति झूठा फेम लेने के लिए जिमेवारी ले रहा होगा।

डीएसपी दलजीत सिंह खख : ग्रिनेड कोई नहीं चला और न पहले कोई फायरिंग की घटना हुई है। पहले कूड़े में से कारतूस का एक खोल मिला था। गोपी नवांशहरियां नाम के व्यक्ति द्वारा दोनों घटनाओं की जिम्मेवारी लेने के मैसेज पर की बात पर उन्हीनों कहा कि यह तो गलत भेज रहा है। ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है।

फोटो : मनजीत भालू के चाचा शिंगारा सिंह जानकारी देते हुए , गेट पर इंटरलॉक पर पड़ा गड्डा और दीवार पर पड़े निशान , गोपी नवांशहरियां द्वारा भेजे मैसेज का स्क्रीन शॉट।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

International Women’s Day Celebrated

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.11 Intenational Women’s Day Celebrated at Lamrin Tech Skills University Punjab.The Program was on the theme “Shakti Parava 2026” International Women’s Day with great enthusiasm and zeal. The celebration highlighted the dignity, strength,...
article-image
पंजाब

नशे की समस्या को लेकर सरकार को घेरा : सांसद मनीष तिवारी ने कहा शासन चलाने में विफल रही सरकार

सांसद मनीष तिवारी ने बाती सभा को सौंपा 5 लख रुपए की ग्रांट का चैक श्री आनंदपुर साहिब/रोपड़, 1 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा जनहित में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद हर्ष महाजन को मिला विशेषाधिकार हनन का नोटिस विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने दिया

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजनीति में फिर एक बार आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ चुकी है की मामला विशेषाधिकार का हनन करने के मामले में नोटिस...
article-image
पंजाब

अश्लील फोटोगांव के लोगों के पास थे , दे रहे थे धमकियां : पति-पत्नी ने दे दी जान – तीन मासूम हुए अनाथ

खन्ना :  खन्ना में पति और पत्नी ने एक साथ अपनी जान दे दी। खन्ना के नजदीकी गांव हेडों बेट के रहने वाले जसवंत सिंह (38) और उसकी पत्नी नेहा रानी ने सरहिंद नहर...
Translate »
error: Content is protected !!