ट्रैक्टर-ट्राली लूट, अपहरण गिरोह का पर्दाफाश : 1 गिरफ्तार, 5 में से दो की हुई पहचान

by

रूपनगर :  सोलन (हिमाचल प्रदेश) जिले के गांव शीतलपुर ( पुलिस थाना बद्दी) के सुदाम हुसैन पुत्र गुलराज मुहम्मद का कुराली मोरिंडा मार्ग पर 31 जनवरी को सुवह अपहरण करके मारपीट करने उपरांत ट्रैक्टर ट्राली लूटकर ले जाने वाले गिरोह का रूपनगर पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

गिरोह के एक आरोपित जिला मोगा के गांव धूरकोट चढ़त सिंह वाला (थाना महिणा) के गुरप्रीत सिंह उर्फ सूखा ड्रोल पुत्र लखवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। रूपनगर के एसएसपी मनिंदर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि ट्रैक्टर लूट को अंजाम देने वाले गिरोह को ट्रेस करने के लिए डीएसपी (डी) जतिंदर चौहान और डीएसपी मोरिंडा गुरजीत सिंह की अगुवाई में सीआइए इंचार्ज गुरविंदर सिंह ढिल्लों और थाना मोरिंडा के इंसपेक्टर रणजीत सिंह की टीमों का गठन किया गया था।

पिस्तौल दिखा डराते थे आरोपी : गिरोह ने पहले एक फर्जी हादसे का बहाना बनाकर ट्रैक्टर पर जा रहे सुदाम हुसैन को रोका और फिर पिस्तौल नुमा हथियारों की नोक पर उसे डराया और उसका अपहरण करके उससे मारपीट की। फिर उसकी आंखों और बाजूओं पर टेप के साथ बांधकर दिया। उसका मोबाइल फोन छीनकर अज्ञात स्थान पर फेंक दिया और ट्रैक्टर ट्राली लूटकर ले गए। एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि गिरोह ने लूट को अंजाम देने के लिए सफेद रंग की स्विफ्ट कार का इस्तेमाल किया था। पांचों आरोपितों में से दो अन्य आरोपितों की पहचान हो चुकी है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।

सुदाम हुसैन पंजाब के अलग अलग जगहों से ठेकेदारों द्वारा खरीदी हुई धान की पराली को बरोटीवाला (थाना नालागढ़) स्थित गत्ता फैक्ट्री में छोड़ता है और जिस दिन उसके साथ उसके साथ वारदात हुई तब वो ढंगराली वासी ठेकेदार खुशी की पराली लेकर फैक्टरी के लिए निकला था। पुलिस ने उसके बयान पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ डकैती, अपहरण के आरोप में एफआइआर नंबर-नौ दर्ज की थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नवांशहर की पुलिस चौकी आसरों पर हुए हैंड :हथियारों सहित केजेडएफ के तीन सदस्य काबू ग्रेनेड हमले का केस भी सुलझाया :

जालंधर : प्रदेश पुलिस द्वारा पंजाब को अपराध मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उस समय बड़ी कामयाबी हासिल हुई जब पुलिस ने तीन ऐसे अपराधियों को हथियारों सहित काबू...
article-image
पंजाब

लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ऊना के दो दिवसीय प्रवास पर

रोहित भदसाली। ऊना, 23 अक्तूबर। लोक निर्माण विभाग और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 24 और 25 अक्तूबर को ऊना जिला के दो दिवसीय प्रवास पर होंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। लोक...
article-image
पंजाब

1 गिरफ्तार : 35 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 35 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। एएसआई कुलविंदर सिंह ने बीनेवाल गांव में पैदल आ रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध...
article-image
पंजाब

सैवन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ..भगतूपुर ने ढकको को 2-0 से हराया

माहिलपुर – संत हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब कहारपुर में गांव स्तरीय सैवन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट प्रधान हरमनजोत सिंह खाबड़ा की अगुवाई में शुरू कराया गया। उदघाटन मैच हल्लूवाल व भारटा के खिलाड़ियों के...
Translate »
error: Content is protected !!