ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से एक व्यक्ति की मौत : ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई थी

by

ऊना : कुरियाला में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक अतुल शर्मा कुरियाला का रहने वाला था, जो खुद ट्रैक्टर चला रहा था। इस घटना में अतुल शर्मा की गर्दन में गंभीर चोट आई थी, जिस वजह से उसकी जान नहीं बच पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार अतुल शर्मा अपने ट्रैक्टर ट्रॉली में रेत भरकर ले जा रहे थे। इस दौरान कुरियाला के पास चढ़ाई में उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में अतुल शर्मा ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच ही फंस गए। ट्रैक्टर चालक के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच फंसे अतुल शर्मा को बाहर निकाला। फिर गंभीर हालत में रीजनल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर वारिसों को सौंप दिया और दुर्घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने बढ़ेड़ा राजपूतां विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

ऊना- उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला, बढ़ेड़ा राजपूतां का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा। डीसी राघव शर्मा ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि ग्रामीण क्षेत्र में इस स्कूल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

इंडियन ऑयल ऊना द्वारा सरकारी हाई स्कूल रोड़माजरा में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

गढ़शंकर।  पूरे देश में “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” थीम के तहत मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह  2025 के कार्यक्रम मुताबिक इंडियन ऑयल के उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन्स (उ.क्षे.पा.) ऊना द्वारा सरकारी सरकारी हाई स्कूल...
हिमाचल प्रदेश

रावमापा बाथड़ी व पालकवाह पंचायत में नशे से होने वाले दुष्प्रभावों बारे किया जागरूक

ऊना, 20 जून – नशा मुक्त अभियान के तहत आज ग्राम पंचायत पलकवाह तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाथड़ी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसकी अध्यक्षता सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण अनिता शर्मा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री के पांच वाहनों को मुख्यमंत्री सुक्खू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज ओक ओवर से राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री के पांच वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अंतरराष्ट्रीय लायंस...
Translate »
error: Content is protected !!