फसलों को प्रोसेस कर मार्किट में बेचने पर किसान कमा सकते हैं अधिक लाभ: मुख्य कृषि अधिकारी

by

कृषि विभाग की ओर से पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट एंड फूड प्रोसेसिंग विषय पर करवाया गया दो दिवसीय प्रशिक्षण कोर्स
होशियारपुर : फसली विभिन्नता स्कीम के अंतर्गत मुख्य कृषि अधिकारी डा. गुरदेव सिंह के नेतृत्व में पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट एंड फूड प्रोसेसिंग विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कोर्स लगाया गया। इस प्रशिक्षण कोर्स में जिले के अलग-अलग ब्लाकों से आए 20 कृषि अधिकारियों, कृषि विकास अधिकारियों व कृषि विस्तार अधिकारियों ने भाग लिया। पहले दिन की ट्रेनिंग कृषि भवन होशियारपुर में लगाई गई, जिसमें मुख्य कृषि अधिकारी होशियारपुर डा. गुरदेव सिंह ने आए हुए अधिकारियों को संबोधित करते हुए आज के समय में फूड प्रोसेसिंग की महत्ता बताते हुए कहा कि किसान की ओर से पैदा की जाने वाली फसलों को यदि किसान प्रोसेस कर मार्किट में सेल करता है तो उसको काफी लाभ होता है। इसके साथ ही आज के समय पतन की ओर जा रही किसानी को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसान प्रशिक्षण कैंप में इसका अधिक से अधिक प्रचार किया जाए। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल से ट्रेनिंग देने आए सहायक प्रोफेसर इंजीनियर अजैब सिंह की ओर से ट्रेनिंग में भाग लेने वाले अधिकारियों को गन्ने की प्रोसेसिंग व मानक गुढ़ शक्कर बनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर सहायक प्रोफेसर कृषि विज्ञान केंद्र लंगड़ोआ डा. शिखा की ओर से अलग-अलग फसलों की प्रोसेसिंग के बारे में विस्तार से ट्रेनिंग दी गई।
डायरेक्टर कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल डा. मनिंदर सिंह बौंस की ओर से जिले में अलग-अलग सैल्फ हैल्प ग्रुपों की ओर जारी रही फूड प्रोसेसिंग व उसकी मार्किटिंग के बारे में जानकारी दी गई। अंत में कृषि अधिकारी हरमनदीप सिंह ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया। ट्रेनिंग के दूसरे दिन कैफ्रो, रामगढ़ सीकरी में चलाए जा रहे सैल्फ हैल्प ग्रुप की ओर फूड प्रोसेसिंग यूनिट का दौरा किया गया। इस मौके पर रीनू शर्मा व रीना शर्मा की ओर से ग्रुप की ओर से किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ यूनिट का दौरा भी करवाया गया। इस मौके पर कृषि विकास अधिकारी(बीज) हरप्रीत सिंह व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा अध्यक्ष के लिए संजय जोशी के नाम के मायने, क्या केन्द्र सरकार पर शिकंजा कसना चाहता है संघ?

बे समय राजनीतिक वनवास भोग रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक प्रचारक संजय जोशी का नाम अचानक भाजपा अध्यक्ष पद के लिए उभरकर आया है। यह एक संयोग है या फिर किसी ‘खास रणनीति’...
article-image
पंजाब

जिला मजिस्ट्रेट ने जिले में लगाई विभिन्न पाबंदियाँ

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर आशीका जैन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए जिले में विभिन्न पाबंदियों के आदेश जारी किए हैं।...
article-image
पंजाब

डेमोक्रेटिक एम्प्लॉइज फेडरेशन ने शहीद उधम सिंह का शहीदी दिवस मनाया

गढ़शंकर।  डेमोक्रेटिक एम्प्लॉइज फेडरेशन के नेतृत्व में बंगा चौक स्थित श्री गुरु रविदास जी के गुरुद्वारे में शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस श्रद्धांजलि समारोह की अध्यक्षता...
article-image
पंजाब

भगवान श्री परशुराम जयंती 22 अप्रैल को श्रद्धा से मनाई जाएगी : कुलभूषण शौरी

आचार्य अशीष वशिष्ट जी द्वारा किया जाएगा हवन यज्ञ गढ़शंकर :श्री ब्राह्मण सभा रजिस्टर्ड गढ़शंकर की एक विशेष मीटिंग सभा के अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूषण शौरी की अध्यक्षता में श्री परशुराम भवन गढ़शंकर में हुई।...
Translate »
error: Content is protected !!