ट्रैक्टर पलटने के कारण एक युवक की मौत

by

माहिलपुर – गढ़शंकर के गांव गज्जर में ट्रैकटर पलटने के कारण एक युवक की नीचे दबकर मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया।
जतिन पुत्र कमलजीत गांव मुहालों जिला शहीद भगत सिंह नगर ने बताया कि वह अपने भाई सिकंदर के साथ कमलजीत पुत्र रणजीत सिंह वासी मुहालों के आदेश पर गांव भातपुर राजपूतां गढ़शंकर में डेरा रौशन क्लां केंद्र पर छोड़ने जा रहे थे और वह जब गज्जर गांव के पास पुहंचे तो ट्रैक्टर पलट गया जिसके नीचे वह दब गए। उसने कहा कि उसे मामूली चोटें लगी जबकि उसका भाई सिकंदर गम्भीर रूप से घायल हो गया। लोगों की सहायता से उसे सिविल अस्पताल माहिलपुर लाया गया तो ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टर ने उसे मिरतक घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सैला खुर्द पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसआई महिंदर पाल ने बताया कि मिरतक के शव को सिविल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह में रखवा दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब लोक सेवा आयोग ने PCS परीक्षा की तिथि की घोषणा की : 322 पदों पर होगा चयन

चंडीगड़ :  पंजाब लोक सेवा आयोग ने 2025 के लिए पंजाब राज्य सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन अक्टूबर में करने का निर्णय लिया है। पहले, आयोग ने 3 जनवरी...
article-image
पंजाब

बाबा चरनजीत सिंह ने 300 जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े बांटे

गढ़शंकर, 25 जनवरी: डघाम गांव में बाबा चरणजीत सिंह जी ने लगभग 300 जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े, कंबल, जैकेट, मोजे, कोट, टोपियां, मफलर आदि वितरित किए। बाबा जी हर साल जनवरी महीने में...
Translate »
error: Content is protected !!