ठियोग में 9.140 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

by

एएम नाथ। शिमला : ठियोग थाना क्षेत्र में 9.140 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार थाना ठियोग में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई हेड कांस्टेबल विनोद नंबर 192, अन्वेषण अधिकारी थाना ठियोग की सूचना के आधार पर की गई।

गत शाम विश्वसनीय सूचना मिली कि मोहनिंदर ठाकुर उर्फ आशु केवला पुत्र अमी चंद, निवासी गांव कलजार डाकघर शाड़ी मतियाना तहसील ठियोग जिला शिमला नन्नी से मतियाना की ओर पैदल जा रहा है। उसके कंधे पर काला बैग है। वह हेरोइन की खरीद-फरोख्त में संलिप्त है।
सूचना के आधार पर पुलिस दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को मौके पर घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 9.140 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और उसके विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। डीएसपी ठियोग सिदार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टैक्सी और बस चालकों को दी स्वच्छता सर्वेक्षण की जानकारी : हमीरपुर शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए सभी नागरिकों से मांगा सहयोग

एएम नाथ। हमीरपुर 21 जनवरी। नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश शर्मा के निर्देशानुसार शहर के हर वार्ड में लोगों को स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के बारे में जागरुक किया जा रहा है। इसी क्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बारापुर के जंगल में पंचायती जमीन में पड़ती पहाडिय़ों में अवैध माईनिंग कर चोरी उठाया पत्थर रेत और मिट्टी : पंचायत व लोगो के मौके पर पहुंचने पर माईनिंग माफिया के लोग जेसीवी, पोकलाईन मशीनें व टिप्पर लेकर भागे

पंचायत ने माईनिंग माफिया के खिलाफ माईनिंग एकट, वन एकट तहत कारवाई करने के साथ चोरी का मामला दर्ज करने की मांग की गढ़शंकर : गांव बारापुर की बलाचौर के गांव चांदपुर रुडक़ी के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर : किसके सिर सजेगा ‘ताज’, जानें क्या है Exit polls में अनुमान

 जम्मू-कश्मीर चुनाव पर सभी की निगाहें इस समय  हैं। वहां 10 साल बाद चुनाव हुए थे। देश का ताज कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर में जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, इसे लेकर काफी उत्सुकता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला शिमला में सेब ढुलाई की दरें निर्धारित …अधिक शुल्क वसूलने पर दोषी ऑपरेटर यूनियनों के विरुद्ध होगी कानूनी कार्रवाई

एएम नाथ। शिमला : उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि जिला शिमला में सेब सीजन के मध्यनजर वर्ष 2026 के लिए सेब पेटियों की वजन के हिसाब से ढुलाई...
Translate »
error: Content is protected !!