ठियोग में जल आपूर्ति घोटाला दबाने वालों पर क्यों कार्रवाई नहीं कर रही सरकार

by
एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ठियोग में हुए जल आपूर्ति के घोटाले में सरकार ढुलमुल रवैया अपना रही है। एक साल पहले शुरू हुए घोटाले की सरकार को पहले तो भनक तक नहीं लगी। जब मामले से जुड़े लोगों ने ही पानी की सप्लाई पर सवाल उठाया तो भी सरकार की ओर से कुछ नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि शिकायत आने के बाद महीनों तक मामला एसडीएम के पास पड़ा रहा।
फिर भी सरकार चुप बैठी रही। जब विपक्ष के नेताओं की ओर से इस मामले को मुद्दा बनाया गया, तब सरकार की ओर से इस मामले की सुध ली गई। जब भाजपा के स्थानीय नेताओं ने आपराधिक मामला दर्ज करवाने की धमकी दी तो सरकार की ओर से कार्रवाई करने का दिखावा किया गया। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस मामले में ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने से काम नहीं चलेग। सरकार आपराधिक मुकदमा दर्ज करवाए।
 जयराम ठाकुर ने कहा कि आखिर एक साल से सरकार किसे बचा रही थी। जब टैंकर चालक ने नवम्बर में ही इस पूरे प्रकरण में घोटाले की बात करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी तब सरकार और संबंधित अधिकारियों ने इस मामले पर चुप्पी कैसे साधी। आखिर इस मामले को दबाने के पीछे लोगों की क्या मंशा थी।   जयराम ठाकुर ने कहा कि सिर्फ कंपनी ब्लैक लिस्ट करने से काम नहीं चलेगा। इस मामले में जितने भी लोग जुड़े हैं सभी के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। इस पूरे प्रकरण में सरकार की ओर से दिखाई गई सुस्ती सरकार के नीयत पर भी सवाल खड़े करती है।
जयराम ने कहा कि घोटाले में सब कुछ दिन-दहाड़े हुआ। बिना किसी जांच-पड़ताल के खुली आंखों से यह साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से जिन क्षेत्रों में जहां सड़क ही नहीं है, वहां भी टैंकर से पानी की सप्लाई की जा रही है। मोटर साइकिल और कार से पानी की सप्लाई की जा रही है, एक दिन में टैंकर लगभग हजार किलोमीटर की फेरी लगा रहा है और जिम्मेदार लोग बिना देखे भुगतान किए जा रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

ओवरलोडिड बसों व अन्य वाहनों के काटे गए चालान

होशियारपुर, 23 अक्टूबरः  रिजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी आर.एस. गिल ने बताया कि कमाही देवी, दातारपुर और तलवाड़ा क्षेत्रों में बस ट्रांसपोर्टर्स द्वारा यात्रियों को ओवरलोड करके उनकी जान को खतरे में डालने के कई मामले...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा के अध्यक्ष पवन भंमिया का विशेष सम्मान

गढ़शंकर: पंजाब साहित्य सभा नवांशहर दुारा दोआबा साहित्य सभा के अध्यक्ष पवन भंमिया को विशेष सम्मान से सम्मानित किया। पवन भंमियां को यह सम्मान पंजाब साहित्य सभा नवांशहर दुाीा आयोजित कवि दरबार दौरान किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चे  ने मोर्चा खोला : कहा कि कंगना रनौत देश के अन्नदाताओं से माफी मांगे, कंगना ने किसानों पर की थी शर्मनाक टिप्पणी

एएम नाथ।  हिमाचल में भी संयुक्त किसान मोर्चे  ने  पंजाब की तर्ज पर मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संयुक्त किसान मोर्चे  के प्रदेश संयोजक हरीश...
article-image
पंजाब

काली माता मंदिर, पटियाला में सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की ओर से 75 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया शुभारंभ

पटियाला :  पंजाब में ऐतिहासिक श्री काली माता मंदिर के नवीनीकरण का काम आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुरू किया. इस परियोजना के तहत 75 करोड़...
Translate »
error: Content is protected !!