डंगोरी-बीत के रणजीत चौधरी बने कनाडा क्रिकेट के वाइस चेयरमैन, इलाके में खुशी की लहर

by

गढ़शंकर :  कनाडा में गढ़शंकर के इलाका बीत के गांव डंगोरी-बीत  रणजीत चौधरी कनाडा क्रिकेट की प्रबंधक कमेटी के लिए हुए चुनाव में वाइस चेयरमैन निर्वाचित हुए है। कनाडा क्रिकेट के वाईस चेयरमैन बनकर  विदेश की धरती पर कामयाबी के झंडे गाड़कर अपने इलाके तथा परिवार का नाम रोशन किया है। जिस कारण इलाके में खुशी की लहर पाई जा रही है।
रणजीत चौधरी साल 1982 में कनाडा गए थे, जो कि इस समय कनाडा की नामवर कंपनी फेडएक्स में डायरेक्टर (मुख्य) के रूप में सेवाएं निभा रहे हैं। रणजीत चौधरी के चचेरे भाई प्रिंसिपल तरलोचन चेची ने बताया कि रणजीत चौधरी शुरू से ही पढ़ाई में बहुत होशियार तथा मेहनती थे। उन्होंने कनाडा की धरती पर सख्त मेहनत करके एक नामवर कंपनी में उच्च मुकाम डायरेक्टर (मुख्य) के रूप में हासिल किया। रणजीत चौधरी के कनाडा क्रिकेट के वाइस प्रधान चुने जाने पर इलाके केनंबरदार बैज नाथ चौधरी, हुसन लाल नंबरदार , सरवन किसाना समिति मेंबर, सरपंच ठेकेदार सुभाष कालस, राम शाह पूर्व सरपंच, सुरिंदर कुमार पूर्व सरपंच, धरम चंद चेची, मास्टर कुलवंत चौहान, तरसेम कसाणा अकाली आगू, अमनदीप चेची बीनेवाल, ज्योति डल्लेवाल, अवतार कटारिया, कमल कटारिया समिति मेंबर, अश्वनी कुमार नंबरदार  कोट द्वारा रणजीत चौधरी को कनाडा क्रिकेट का वाइस चेयरमैन चुने जाने पर खुशी जाहिर की गई तथा परिवार को वधाई दी गईं।
फोटो : रणजीत चौधरी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सालगिरह पर बधाई : भाग सिंह अटवाल और सतविंदर कौर अटवाल को

गढ़शंकर । सामाजिक कार्यकर्ता भाग सिंह अटवाल और सतविंदर कौर अटवाल निवासी नैनवा को 37वीं शादी की सालगिरह पर सतलुज ब्यास टाईम्स की और से बधाई। Share     
article-image
पंजाब

आजादी संभाल कर रखना सबसे बड़ी चुनौती: जंडा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  सभ्याचार संभाल सोसाइटी ने देश मेरा मैं देश का विषय पर भाषण प्रतियोगिता की आयोजित । आजादी मिलने के उपरांत सबसे बड़ी चुनौती आजादी को संभाल कर रखना है जिसे पूरा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गौरक्षकों ने जिस 12वीं के छात्र की हत्या : गौरक्षक समूह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार, उसका सामने आया वीडियो, दिखा कैसे 30 KM तक किया पीछा

फरीदाबाद  : हरियाणा के फरीदाबाद में  गौ रक्षकों ने गौ तस्कर समझकर जिस 12वीं के छात्र आर्यन मिश्रा की हत्या कर दी थी, अब उसकी कार का पीछे करने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आ...
पंजाब

कितना फुटबाल टूर्नामैंट पर मोरांवाली की टीम का कब्जा

गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव कितना में समूह नगर निवासियों व एन.आर.आई भाइयों के सहयोग से बाबा खडक़ सिंह फुटबाल टूर्नामैंट कमेटी द्वारा आयोजित बाबा खड़क़ सिंह बाबा जवाहर सिंह झंडे जी 5 दिवसीय...
Translate »
error: Content is protected !!