डघाम  में पांच गांवों के स्कूलों की प्रबंधक कमेटियों की दी ट्रेनिंग

by
गढ़शंकर, 1 अक्तूबर: पंजाब सरकार शिक्षा विभाग की हिदायतों अनुसार स्कूलों में नवगठित स्कूल प्रबंधक कमेटियों की एक दिवसीय ट्रेनिंग लगाई गई। यह ट्रेनिंग बीएनओ  प्राइमरी ब्लॉक गढ़शंकर-2 जसबीर सिंह के नेतृत्व में तथा स्कूल मुख्य अध्यापिका श्रीमती नवदीप सहगल की देखरेख में सरकारी हाई स्कूल डघाम में आयोजित की गई। इस ट्रेनिंग में बीआरसी अमरजीत सिंह ने स्कूल प्रबंधक कमेटियों को विस्तृत रूप से स्कूल के विकास में कमेटी के योगदान बारे जानकारी साझा की और उन्हें बढ़ चढ़कर स्कूलों के विकास के कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस ट्रेनिंग में पांच गांवों डघाम,  देनोवाल कलां, चौहड़ा, रावलपिंडी तथा फतेहपुर कलां के प्राइमरी तथा सेकेंडरी स्कूलों की प्रबंधक कमेटियों ने भाग लिया। इन गांवों की प्रबंधक कमेटियों की ट्रेनिंग अलग-अलग दो सेशनों में आयोजित की गई। प्रथम सेशन में गांव डघाम के सरपंच बलबीर सिंह जस्सी, स्कूल प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन गुरदीप राय, स्कूल मुख्य अध्यापिका नवदीप सहगल, प्राइमरी स्कूल के प्रमुख बलजीत सिंह के अलावा बड़ी संख्या में कमेटियों के सदस्य हाजिर हुए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद तिवारी ने कहा : नोटिस जारी करना सिर्फ उत्पीड़न, धमकी और भय का जरिया :चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा कब्जाधारियों को माफी देने से इनकार करने की भी की निंदा

तिवारी ने कहा: नोटिस जारी करना सिर्फ उत्पीड़न, धमकी और भय का जरिय चंडीगढ़, 25 मार्च: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के...
article-image
पंजाब

कुल हिंद किसान सभा का जत्था संयुक्त किसान मोर्चा की महा पंचायत में शामिल हुआ 

गढ़शंकर, 3 सितम्बर:  2 सितंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में एसकेएम की महा पंचायत में कुल हिंद किसान सभा के जत्था किसान नेता दर्शन सिंह मट्टू, गुरनेक सिंह भज्जल, हरभजन सिंह अटवाल, शेर...
article-image
पंजाब

मेला पंजाबियों दा’ में दिखाई दिया भांगड़े का जादू, पंजाबी संस्कृति ने वैंकूवर में बिखेरा रंग

होशियारपुर/वैंकूवर (कैनेडा)/दलजीत अजनोहा : वैंकूवर में मेला पंजाबियों दा के तहत भव्य आयोजन किया गया, जिसमें पारंपरिक पंजाबी लोक नृत्य ‘भांगड़ा’ की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का आयोजन साबी औलख, शबाज एंटरटेनर और...
Translate »
error: Content is protected !!