डलहौज़ी पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दो चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, 11.53 ग्राम चिट्टा बरामद

by

एएम नाथ। डलहौज़ी : हिमाचल प्रदेश पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) कांगड़ा और पुलिस थाना डलहौज़ी की संयुक्त टीम ने गत दिवस एक बड़ी नशा तस्करी की साजिश का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान पंजाब के दो युवकों से 11.53 ग्राम चिट्टा (हीरोइन) बरामद किया गया।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पतरैणी रोड पर एक सफेद रंग की मारुति सियाज (PB 23AA 8789) में सवार दो युवक नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त हैं। सूचना मिलते ही ANTF और पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और संदिग्ध कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार के कंडक्टर साइड के फुटमैट के नीचे से 11.53 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
पंजाब के युवक गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस
पुलिस ने मौके से ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान आशु शर्मा उर्फ आशु (25), पुत्र परगट सिंह, निवासी भलारी कलां, तहसील सरहंद, जिला फतेहगढ़, और तजिंदर सिंह उर्फ तेजी (25), पुत्र सुखविंदर सिंह, निवासी धूरी, तहसील धूरी, जिला संगरूर के रूप में हुई है। दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि चिट्टा की खेप कहां से लाई गई और किसे सप्लाई की जानी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बारापुर में किसान के बाड़े में तेंदुए ने घुसकर 24 मेमनों को मार डाला  : बाड़े  में 16 मेमने मृत मिले, तेंदुयां आठ को उठा कर ले गया, सिर्फ दो जिंदा बचे

गढ़शंकर। गांव बारपुर में किसान के बकरियों के बाड़े में घुसकर तेंदुए ने 26 मेमनों में से 24 मेमनों को मार डाला। जिन्में से बाड़े में 16 मेमने मरे मिले और 8 लापता है।...
article-image
पंजाब

वास्तु के अनुसार झोपड़ी भी महल से बढ़कर : डॉ. भूपेंद्र वास्तु शास्त्री

वास्तु के अनुसार झोपड़ी भी महल से बढ़कर है / डॉ. भूपेंद्र वास्तु शास्त्र होशियारपुर/दलजीत अजनोहा/25 जुलाई मनुष्य मूलतः एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए वह समाज या समूह में रहना पसंद करता है। आदिकाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सोच-समझ कर घर से बाहर निकलना, मौका मिलते ही मारेंगे : दो और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को धमकी

चंडीगढ़ :   पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी की हत्या के बाद अब कई पंजाबी इन्फ्लुएंसर्स को धमकियां मिलने लगीं हैं। निहंग अमृतपाल सिंह मेहरों ने दो दिन पहले जहां अमृतसर की...
article-image
पंजाब

अर्शदीप सिंह डांग ने रचा इतिहास, RAF में विंग्स हासिल करने वाले बने पहले सिख फाइटर पायलट

नई दिल्ली: भारतीय मूल के 28 वर्षीय फ्लाइट लेफ्टिनेंट अर्शदीप सिंह डांग ने ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (RAF) में एक नया इतिहास रच दिया है। वे द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से ब्रिटिश...
Translate »
error: Content is protected !!