डलहौजी- खज्जियार  संपर्क सड़क  का सीआरआईएफ के तहत होगा उन्नयन कार्य : विक्रमादित्य सिंह 

by
ड़लहौजी में बीओटी के आधार पर होगा वाहन पार्किंग स्थलों का संचालन ,  पिछड़े एवं दूरदराज क्षेत्रों के विकास को सरकार की विशेष प्राथमिकता
एएम नाथ। चम्बा  :   लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चंबा  ज़िला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल  ड़लहौजी-खज्जियार संपर्क सड़क  का उन्नयन कार्य सीआरआईएफ के  तहत किया जाएगा। ड़लहौजी कस्बे में बेहतर वाहन पार्किंग सुविधा बीओटी के तहत उपलब्ध करवाई जाएगी। विक्रमादित्य सिंह ने यह जानकारी आज चंबा जिला के अपने प्रवास के प्रथम दिन ड़लहौजी तथा खज्जियार में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान दी।
विक्रमादित्य सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को ड़लहौजी- खज्जियार संपर्क सड़क के उन्नयन  कार्यों के लिए सीआरआईएफ के तहत  विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने को निर्देशित किया।
विक्रमादित्य सिंह ने ये भी कहा कि विकास कार्यों के लिहाज से  पिछड़े एवं दूरदराज क्षेत्रों में विशेष प्राथमिकता रखी जा रही है।  निर्माणाधीन विभिन्न विभागीय योजनाओं  की लगातार निगरानी एवं समीक्षा कर निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित बनाया जा रहा है ताकि इन योजनाओं से लोगों को लाभ मिल सके।
लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री ने कहा कि चंबा आकांक्षी जिला की श्रेणी में शामिल है तथा दो जनजातीय उप मंडल इसके तहत आते हैं। विभिन्न विभागीय योजनाओं की वर्चुअल माध्यम से लगातार समीक्षा की जा रही है। साथ में यह भी सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि  परियोजनाएं उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर पूरी हों।
 उन्होंने इस दौरान खज्जियार में लोक निर्माण तथा शहरी विकास विभाग के जिला अधिकारियों के साथ बैठक की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किये। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी तथा उन्हें विभागीय अधिकारियों को हल करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर विधायक नीरज  नैय्यर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, कार्यकारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कमल ठाकुर, अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस कमेटी सुनाभ सिंह पठानिया, एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण दिवाकर सिंह पठानिया, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद  राखी कौशल सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नर्स हत्याकांड में पुलिस को मिला अहम सुराग : पुर्तगाल से दी गई थी सुपारी, जालंधर में मिली थी लाश

जालंधर :  गांव तराड़ में नहर किनारे मिले नर्स के शव मामले में पुलिस को पुख्ता सबूत मिले हैं। इससे पता चला है कि नर्स की हत्या पुर्तगाल से सुपारी देकर करवाई गई है।...
article-image
पंजाब

लखीमपुर में शांतमई आंदोलन दौरान किसानों पर भाजपा के केंद्री मंत्री के बेटे व उनके साथियों दुारा गाड़ियां चढ़ा कर किसानों की जान लेना निंदनीय कृत्य

गढ़शंकर: लखीमपुर उत्तरप्रदेश में शांतमई आंदोलन कर रहे किसानों पर भाजपा नेता के बेटे व उसके साथियों दुारा गाडिय़ां चढ़ाने से पांच किसानों की जान चले गई। यह घटना अति निंदनीय है। यह शब्द...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

सोलर फेसिंग पर 25 लाख रुपये व्यय, 15 किसान लाभांवित : जगत सिंह नेगी एएम नाथ। चंबा (पांगी) : राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज पांगी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद लाला जगत नारायण की 43वीं पुण्य तिथि पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लगा रक्तदान शिविर

रोहित भदसाली।  ऊना, 9 सितंबर. महान स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब केसरी पत्र समूह के संस्थापक शहीद लाला जगत नारायण की 43वीं पुण्य तिथि पर सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में विशेष रक्तदान शिविर का...
Translate »
error: Content is protected !!