राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

by

सोलर फेसिंग पर 25 लाख रुपये व्यय, 15 किसान लाभांवित : जगत सिंह नेगी

एएम नाथ। चंबा (पांगी) : राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज पांगी उपमंडल के किलाड़ में आयोजित परियोजना सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में स्थानीय विधायक एवं समिति के उपाध्यक्ष डॉ. जनक राज, विभागीय अधिकारी एवं गैर-सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।


बैठक के दौरान मंत्री ने सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि आवंटित बजट का उपयोग निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए, ताकि विकास योजनाओं का लाभ शीघ्र आम जनता तक पहुंच सके।
बैठक में जानकारी दी गई कि कृषि विभाग के अंतर्गत सोलर फेसिंग के लिए अब तक 25 लाख व्यय किए जा चुके हैं, जिससे करयास, साच आदि गांवों के 15 किसान लाभांवित हुए हैं।
इसके अतिरिक्त धरती आभा कार्यक्रम के तहत 18 जागरूकता शिविर आयोजित किए जा चुके हैं।
राजस्व मंत्री ने आयुर्वेद विभाग को निर्देश दिए कि जहां चिकित्सक या फार्मासिस्ट अनुपस्थित हैं, वहां कम से कम एक स्वास्थ्य कर्मी की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं में कोई कमी न रहे।
उन्होंने बागवानी विभाग को कृषि व वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में बैरियर लगाने व उत्पादन आकलन करने के निर्देश दिए, जिससे भविष्य की योजनाओं के लिए ठोस आंकड़े उपलब्ध हो सकें।


उन्होंने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत कार्य की मांग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को नियमानुसार रोजगार उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत भवन निर्माण में अनावश्यक देरी करने वाले ठेकेदारों के ठेके रद्द किए जाएं, ताकि विकास कार्यों में गति बनी रहे।
मंत्री ने जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि मिंधल माता मंदिर के लिए जलापूर्ति योजना पर शीघ्र कार्य आरंभ किया जाए। साथ ही लोक निर्माण विभाग को यह भी आदेश दिए कि जिन ठेकेदारों के कार्य दो वर्ष से अधिक समय से लंबित हैं, उनके ठेके तत्काल निरस्त किए जाएं।
बैठक में एसडीएम पांगी ने अवगत कराया कि उपमंडल के सभी क्षेत्रों में आटा, चावल, दालें और खाद्य तेल सहित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति शीघ्र सुनिश्चित कर दी जाएगी तथा वन निगम द्वारा बालन लकड़ी की आपूर्ति भी जारी है।
जनजातीय विकास मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय पुर्थी में निरीक्षण के दौरान पांच में से केवल एक अध्यापक की उपस्थिति पाए जाने के मामले में संबंधित शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।
बैठक के दौरान मंत्री ने लाडा फंड के तहत एक एंबुलेंस स्वीकृत करने एवं अग्निशमन विभाग को आवश्यक उपकरण प्रदान करने की भी मंजूरी दी।
बैठक की कार्यवाही का संचालन उप मंडल अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी (एकीकृत जनजातीय विकास पांगी) रमन घरसंगी ने किया। उन्होंने मंत्री को आश्वस्त किया कि दिए गए सभी निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक में टीएसी सदस्य दौलत एवं चुनी लाल, बीडीसी अध्यक्ष आशा किरण, गैर-सरकारी सदस्य तथा सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर में जनजातीय विकास मंत्री ने किया जनजातीय कन्या छात्रावास आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

बच्चियों से किया सीधा संवाद कर जानी सुविधाएं चंबा, (भरमौर ), 30 सितंबर राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जनजातीय क्षेत्र भरमौर में राजकीय जनजातीय आवासीय विद्यालय का निरीक्षण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोरांवाली में हुए तीन युवकों के मर्डर का मामला : 11 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, मृतक मनी की मां ने पुलिस को बारदात के बारे में क्या बताया और किस किस के खिलाफ हुया मामला दर्ज.. .. .. जानिए

गढ़शंकर । गांव मोरांवाली मे हुए हत्याकांड में गढ़शंकर पुलिस ने मृतक मनप्रीत सिंह मनी की माता के ब्यानों पर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी व उसके पिता सहित 11 लोगो के खिलाफ ममला दर्ज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा 78वां हिमाचल दिवस

अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा जिला स्तरीय समारोह एएम नाथ।  हमीरपुर 03 अप्रैल। 78वां हिमाचल दिवस 15 अप्रैल को जिला हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला प्रशासन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

18 सितंबर को 1.55 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में...
Translate »
error: Content is protected !!