डाइट में शुरू हुए डीएलएड कोर्स के दाखिले

by

नादौन 19 अगस्त। गौना करौर में स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में डीएलएड के वर्ष 2024-26 बैच की प्रवेश प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। डाइट के प्रधानाचार्य एवं समग्र शिक्षा के जिला कार्यक्रम अधिकारी मदन बन्याल ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी प्रवेश के लिए अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेज लाएं।
प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रवेश के समय अभ्यर्थी के पास सेलेक्शन लैटर, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, चरित्र प्रमाण पत्र, शिक्षा से संबंधित सभी प्रमाण पत्र, हिमाचल के स्थायी निवासी होने का प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, यदि एक्स सर्विसमैन हो या एक्स सर्विसमैन के पुत्र-पुत्री हों तो उसका प्रमाण पत्र, आरक्षित वर्ग के लिए जाति संबंधी प्रमाण पत्र, ओबीसी उम्मीदवार का आय प्रमाण पत्र और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी का प्रमाण पत्र जैसे सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने भरमौर से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

चम्बा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज आकांक्षी जिला चंबा के जनजातीय उपमंडल मुख्यालय भरमौर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की पहचान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

BJP की रैली में विधायक डॉ. जनक राज का “फ़ोन चोरी” –  दर्जनों कार्यकर्ताओं की “जेबें कटी”

एएम नाथ। धर्मशाला :  भाजपा की धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में हुई जनाक्रोश रैली में जोश के साथ ही जेबकतरों ने कइयों की जेबें साफ कर दी। उसी में एक भाजपा के भरमौर से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने किया थानाकलां, ककराणा व समूरकलां स्कूल का निरीक्षण

ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज जिला ऊना के राजकीय (आदर्श) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां, राजकीय प्राथमिक पाठशाला ककराणा व राजकीय प्राथमिक पाठशाला समूरकलां का निरीक्षण किया। इस दौरान राघव शर्मा ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल शक्ति विभाग के 393 आउटसोर्स तकनीकी कर्मियों को एक साल का सेवा विस्तार

रोहित जसवाल।  शिमला। जल शक्ति विभाग में कार्यरत 393 आउटसोर्स तकनीकी कर्मियों को प्रदेश सरकार ने एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया है। इन कर्मचारियों की सेवाएं 1 अक्तूबर 2026 से 30 सितंबर 2027...
Translate »
error: Content is protected !!