डायरिया प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री : शार्ट टर्म टेंडर के जरिए तीनों योजनाओं के लिए एक ही ट्रीटमेंट प्लांट शीघ्र तैयार किया जाएगा

by

हमीरपुर : डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बुधवार को अचानक हमीरपुर का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने पहले सलासी में जल शक्ति विभाग के रेस्ट हाउस में अधिकारियों संग बैठक की। उनके साथ मुख्यमंत्री के पॉलिटिकल एडवाइजर सुनील शर्मा ‘बिट्टू’ और बृजमोहन सोनी भी आए। बैठक के बाद वे मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन के डायरिया प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे और मीडिया से रूबरू हुए। पत्रकारों से बात करते हुए डिप्टी मुख्यमंत्री ने कहा कि रंगस इलाके में जिस योजना के पानी की वजह से लोग बीमार हुए हैं, उसमें शार्ट टर्म टेंडर के जरिए तीनों योजनाओं के लिए एक ही ट्रीटमेंट प्लांट शीघ्र तैयार किया जाएगा। इसके लिए एक करोड़ रुपए की राशि भी सरकार जारी कर रही है।
डिप्टी मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना स्त्रोत के पास अवैध माइनिंग के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवा दी गई है। ऐसी एफआइआर प्रदेशभर में उन योजनाओं के संदर्भ में भी विभाग को करवाने के आदेश दे दिए गए हैं, जिनसे योजनाओं को नुकसान हो रहा है। माइनिंग के खिलाफ सरकार निर्णायक लड़ाई लड़ेगी। यह भी देखा जाएगा कि इसमें प्रदेश को रॉयल्टी मिल रही है या फिर माइनिंग की आड़ में लोग ऐसे ही घुसे हुए हैं।
उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि योजना स्त्रोत के आसपास कम से कम 200 मीटर तक खनन नहीं हो सकता, लेकिन जहां-जहां भी हुआ है, अब सरकार ने संबंधित विभाग को सख्ती के साथ पेश आने को लेकर फौरी तौर पर एफआईआर दर्ज करवाने के आदेश दिए हैं। बड़सर इलाके की पेयजल समस्या को हल करने के लिए पूर्व सरकार ने 200 करोड़ का जो टेंडर लगाया था। उसे रद्द कर दिया गया है।
सरकार माइनिंग के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी
डिप्टी मुख्यमंत्री ने कहा कि टेंडर रद्द किया गया, क्योंकि जिस फंडिंग एजेंसी से 131 करोड़ की राशि मिली है, टेंडर भी उसी राशि का लगाया जा सकता था, लेकिन इसमें विभाग ने कोताही बरती है। अब टेंडर रद्द करके नया टेंडर लगाया जा रहा है। इसमें पाइपलाइन की लेंथ भी तकरीबन 20 किलोमीटर कम होगी, क्योंकि उसका वाटर सोर्स व्यास की बजाए, अब सतलुज होगा।
मुकेश अग्निहोत्री ने यह भी कहा कि सरकार माइनिंग के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी। वह हमीरपुर में जल शक्ति विभाग को बेलआउट करने नहीं आए हैं। जो गलती हुई है, उसे कबूल करने में कोई गुनाह नहीं है। पानी निश्चित रूप से योजना का प्रदूषित हुआ है। उन्होंने कहा कि शॉर्ट टर्म टेंडर एक हफ्ते में लग जाएगा और सरकार एक करोड़ की राशि इसके लिए जारी कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उचित मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी

सोलन  : ज़िला सोलन की विभिन्न ग्राम पंचायतों में नई उचित मूल्य की दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी ज़िला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सोलन नरेन्द्र कुमार धीमान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खनौरी व शंभू बॉर्डर : पुलिस ने सड़क के दोनों तरफ से हटाए बैरीकेड्स

शंभू बॉर्डर  :  शंभू बॉर्डर पर पुलिस द्वारा लिए गए एक्शन के बाद वीरवार को दूसरे दिन भी शंभू बॉर्डर को क्लीन करने की कार्रवाई जारी रही। हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर पहले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

9 साल के मानवीक ने हारमोनियम पर छेड़ी महादेव की धुन, झूम उठे दर्शक

नन्हे मानवीक ने ‘तेरियां डालियां वो महादेव’ से मोहा भरमौर महादेव के भजन पर 9 वर्षीय मानवीक की ऐसी प्रस्तुति, तालियों से गूंज उठा पंडाल एएम नाथ। भरमौर/चम्बा : भरमौर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस तय समय के भीतर बल्क ड्रग पार्क की औपचारिकताओं को पूरा कर इसे धरातल पर उतारेगी : मुकेश अग्निहोत्री

ऊना | हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार द्वारा हरोली विधानसभा क्षेत्र में बल्क ड्रग पार्क की सैद्धांतिक स्वीकृति को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब विधानसभा चुनावों...
Translate »
error: Content is protected !!