डिग्री काॅलेज ऊना : धूमधाम से मनाया गया युवा उत्सव-2022

by

संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ सर्वांगीण विकास में सहायक होते युवा उत्सव: सत्ती
ऊना, 23 सितंबर: नेहरू युवा केंद्र ऊना के सौजन्य से आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर आज राजकीय महाविद्यालय ऊना में एक द्विवसीय युवा उत्सव-2022 का आयोजन किया गया। युवा उत्सव के समापन अवसर पर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत की और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर सत्ती ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे उत्सवों के आयोजन से बच्चों में अपनी संस्कृति को संजोए रखने में मदद मिलती है व छात्रों का सर्वंगीण विकास होता है। उन्होंने कहा कि संस्कृति के सरंक्षण में युवाओं की भूमिका बहुत अहम रहती है। इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों को अपने अन्य प्रतिभाओं प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान अर्जित करने के अतिरिक्त गीत संगीत, नृत्य, चित्रकला, खेलकूद व वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढकर भाग लेना चाहिये। उन्होंने कहा कि इस प्रकार गतिविधियां से उनके व्यक्तित्व के विकास में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि इनसे विद्यार्थी को भविष्य में अपनी आजीविका कमाने के लिये एक अन्य स्रोत का भी विकल्प रहता है।
इससे पूर्व युवा उत्सव-2022 का शुभारंभ करते हुए एसडीएम ऊना डाॅ निधि पटेल ने बताया कि युवा उत्सव-2022 का आयोजन पहली बार जिलास्तर पर किया जा रहा है जिसका विषय नागरिकों में कत्र्तव्य की भावना जागृत करना है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास और लीडरशिप के गुणों का विकास करना है ताकि वह प्रदेश स्तर के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर स्वयं का प्रतिनिधित्व कर सकें।
ये रहा प्रतियोगिताओं का परिणाम
युवा उत्सव में भाषण, चित्रकला, सांस्कृतिक, कविता/कहानी, युवा संवाद व मोबाईल फोटोग्राफी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जिसमें युवक मंडलों तथा जिला के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों ने भाग लिया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जगद्वीप सिंह, द्वितीय अनमोल शर्मा व तीसरा स्थान तनवीं मिन्हास ने हासिल किया। कविता पाठ में अर्चित प्रथम, चंचल देवी द्वितीय तथा तरणजोत गिल तृतीय स्थान पर रही। सांस्कृति प्रस्तुति में राजकीय महाविद्यालय ऊना प्रथम, भटोली काॅलेज द्वितीय व ईशिता गु्रप अंब तृतीय स्थान पर रहे। युवा संवाद प्रतियोगिता में अनमोल, पल्लवी और कविता जबकि फोटोग्राफी में पलक, अंकाशा व रिषभ शर्मा ने प्रथम तीन प्राप्त किए। पेंटिंग प्रतियोगिता में मविंद्र सिंह प्रथम, श्वेता ने दूसरा तथा अमन ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रैंक हासिल करने वाले प्रतिभागियों का प्रदेश स्तर के लिए चयन किया जाएगा। इसके अलावा राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पहले तीन प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किया जाएगा।
इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र ऊना के उपनिदेशक डाॅ लाल सिंह, जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम, डिग्री काॅलेज के प्रधानाचार्य सतदेव भारद्वाज, जिला भाषा-संस्कृति अधिकारी नीलम चंदेल भी उपस्थित रही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष को दिलाई शपथ : विधायक केवल सिंह पठानिया ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को दी बधाई

धर्मशाला, 21 अगस्त। शाहपुर के एसडीएम कार्यालय के सभागार में नगर पंचायत शाहपुर के नव निर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को शपथ दिलाई । इस अवसर पर स्थानीय विधायक केवल पठानिया विशेष रूप से उपस्थित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीबीआई से पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच करवाने के हाईकोर्ट ने दिए आदेश : चिट्टा(नशीले पदार्थ ) का केस रफा-दफा करने का मामला

रोहित जसवाल। शिमला  : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने मंडी जिले के बल्ह में चिट्टे के मामले को रफा-दफा करने के लिए पैसे मांगे जाने पर पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई से जांच करवाने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किए 25.86 करोड रुपए के विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास

अल्पसंख्यक मंत्रालय के अंतर्गत जिला चंबा में 31 करोड़ रुपए के विकास कार्य प्रगति पर : किरेन रिजिजू कहा, हज यात्रा पर जाने वाले जिला चंबा से संबंधित 65 हज यात्री शामिल एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बर्फबारी वाले क्षेत्रों में आवश्यक मशीनरी और उपकरणों की उपलब्धता की जाए सुनिश्चित : DC अपूर्व देवगन

चंबा, 17 नवंबर : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि आपदा प्रबंधन में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए जिले में गठित सरकारी विभागों और गैर सरकारी संगठनों के समन्वयन पर आधारित प्लेटफार्म को बेहतर बनाया...
Translate »
error: Content is protected !!