डिपुओं में और अधिक पौष्टिक खाद्य तेल मिलेगा : विटामिन-ए और डी पौष्टिक तत्व मिलाए गए

by

शिमला : साढ़े 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अब डिपुओं में और अधिक पौष्टिक खाद्य तेल मिलेगा। तेल को फोर्टिफाइड कर इसमें विटामिन-ए और डी पौष्टिक तत्व मिलाए गए हैं। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की सुक्खू सरकार ने यह फैसला लिया है। अभी लोगों को आयरन, फोलिक एसिड युक्त आटा दिया जा रहा है। अब पौष्टिक तत्व युक्त तेल की सप्लाई शुरू कर दी गई है। राशनकार्ड उपभोक्ताओं को पहले से ही आयरन और आयोडीन युक्त नमक उपलब्ध कराया जा रहा है। हिमाचल सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर तीन दालें मलका, माश और दाल चना, दो लीटर तेल रिफाइंड और सरसो, चीनी और नमक उपलब्ध कराया जा रहा है।
आटा और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर दे रही हैं। माह के पहले सप्ताह डिपुओं में राशन की सप्लाई भेजी जाती है। 20 तारीख तक उपभोक्ताओं को डिपुओं में राशन लेना होता है। खाद्य आपूर्ति विभाग का मानना है कि लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहे, इसके चलते डिपुओं में पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा रहे हैं। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के संयुक्त निदेशक रविंद्र ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि लोगों के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
उपभोक्ताओं को अगले माह मिलेंगे 8 किलो चावल : प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने उपभोक्ताओं को अगले माह प्रति राशनकार्ड पर आठ किलो चावल देने का फैसला लिया है। इससे पहले उपभोक्ताओं को पांच से साढ़े छह किलो चावल उपलब्ध कराया जा रहा था। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से यह आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

उप राष्ट्रपति उम्मीदवार : जगदीप धनखड़ को घोषित किया एनडीए ने

दिल्ली- एनडीए ने जगदीप धनखड़ को उप राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित कर दिया है। भाजपा की संसदीय बोर्ड द्वारा यह निर्णय लिया गया है। जगदीप धनखड़ पश्चिम बंगाल के गवर्नर हैं। Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेले की व्यवस्थाओं का DC जतिन लाल ने किया निरीक्षण : श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश

रोहित जसवाल।  श्री चिंतपूर्णी (ऊना) । उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने गुरुवार देर सायं माता श्री चिंतपूर्णी में आयोजित श्रावण अष्टमी मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य ने फेसबुक प्रोफाइल से हटाया मंत्री का टैग और इंडियन नेशनल कांग्रेस : विक्रमादित्य दुआरा कांग्रेस छोड़ने की तेज हुई अटकलों ने बढ़ा दी हिमाचल की ठंडी हवाओं में राजनीती की तपस

  अजायब सिंह बोपाराय/ एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश में एक और बर्फबारी से मौसम ठंडा हो रहा है तो दूसरी और हिमाचल की राजनीति में बढ़ रही गर्मी ठंडा होने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अभय ठाकुर सोमवार से लापता

वंगाणा  :  वंगाणा के थेही गांव के अभय ठाकुर सपुत्र श्री सुनील ठाकुर कल सोमवार से घर से विना वताए लापता है । उसने पीले रंग की कमीज नेवी व्लू कलर का पजामा व...
Translate »
error: Content is protected !!