डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने गांव वासियों को कोविड टीकाकरण व टैस्टिंग के लिए किया जागरुक

by

लोगों को स्वास्थ्य टीमों को ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने की अपील की
होशियारपुर, 21 मई:
डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि जिले के सभी गांवों में कोविड टीकाकरण व टैस्टिंग को लेकर चलाए अभियान में लोगों को भरपूर सहयोग मिल रहा है, जिसके चलते जिले में टीकाकरण व टैस्टिंग काफी ज्यादा हो रही है। वे आज होशियारपुर के गांव जहानखेलां में गांव वासियों को कोविड टीकाकरण व टैस्ंिटग जागरुकता कार्यक्रम के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ एस.डी.एम. अमित महाजन व  स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान गांव की पंचायत व अन्य निवासियों के साथ कोविड-19 विषय पर बातचीत की व उनके सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों को पूरा सहयोग दिया जाए और अगर किसी को भी कोविड के लक्षण लगे तो वह अपना कोविड टैस्ट जरुर करवाए। उन्होंने कहा कि गांव में भी टीकाकरण कैंप आयोजित किया गया है और वे उम्मीद करती है कि गांव जहानखेलां भी कुछ दिनों में 100 प्रतिशत कोविड टीकाकरण पूरा हो जाएगा।
अपनीत रियात ने बताया कि गांवों में कोरोना काफी पैर पसार रहा है, जिसके चलते लोगों का कोविड टीकाकरण व टैस्टिंग बहुत जरुरी हो गई है। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर लोगों की सेहत संबंधी भी जानकारी हासिल की जा रही है ताकि जरुरत पडऩे पर लोगों का सही समय पर इलाज किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से  गांवों में 100 प्रतिशत टीकाकरण करवाने के लिए अभियान चलाया गया है, उसमें सभी गांवों की पंचायतों का सहयोग बहुत जरुरी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गन्ने का दाम ₹10 प्रति क्विंटल बढ़ाया : पंजाब में किसानों को प्रति क्विंटल गन्ने पर 401 मिलेगा

अरुण दीवान : चंडीगढ़।  पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार ने सोमवार को गन्ने के समर्थन मूल्य में 10 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब पंजाब में किसानों को प्रति क्विंटल गन्ने...
पंजाब

होला-महहला के पर्व पर कृषि सुधार कानूनों की प्रतियां जलाकर प्रदर्शन किया

  माहिलपुर/गढ़शंकर – होला-महहला के पर्व पर कुल हिंद किसान सभा के सदस्यों ने गढ़शंकर के दर्जनों गांवों में कृषि सुधार कानून की प्रतियां जलाकर रोष व्यक्त किया। कुल हिंद किसान सभा के महासचिव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शहीद भगत सिंह पर पाकिस्तान में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी : भारत ने जताया कड़ा विरोध

भारत ने पाकिस्तान में शहीद भगत सिंह पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है और इस्लामाबाद तक अपने विरोध को लेकर आगाह किया है। शुक्रवार को लोकसभा विदेश राज्य मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!