डिप्टी कमिश्नर की ओर से रोजाना एस.एम.ओज व स्वास्थ्य अधिकारियों से आनलाइन बैठक कर लिया जाता है मरीजों के स्वास्थ्य का रिव्यू

by

जिला स्तर पर स्थापित कॉल सैंटर से घरेलू एकांतवास वाले मरीजों को रोजाना कालिंग कर उनके हैल्थ पैरामीटर पर रखी जाती है निगरानी
होशियारपुर : कोविड-19  के घरेलू एकांतवास मरीजों की पूरी देखभाल को यकीनी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पूरी निगरानी की जा रही है ताकि इन मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा देने में किसी तरह की दिक्कत पेश न आए। स्वंय डिप्टी कमिश्नर रोजाना जिले के समूह एस.एम.ओज व स्वास्थ्य अधिकारियों से आनलाइन बैठक कर इसका रिव्यू लेते हैं।
डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि घरेलू एकांतवास मरीजों के स्वास्थ्य की पूरी तरह से निगरानी हो, इसके लिए हमने जिला स्तर पर काल सैंटर बनाया है और रोजाना घरेलू एकांतवास वाले मरीजों को काल सैंटर से  फोन कर उनके हैल्थ पैरामीटर की निगरानी की जाती है। उन्होंने कहा कि जिन मरीजों की सेहत ठीक नहीं होती, ऐसे मरीजों की कॉल को सीधे संबंधित एस.एम.ओज के पास रैफर किया जाता है ताकि संबंधित मरीज को समय रहते सुचारु स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।
अपनीत रियात ने बताया कि हर रोज सुबह सिविल सर्जन व जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ-साथ समूह एस.एम.ओज के साथ आनलाइन बैठक कर इन कोविड मरीजों का रिव्यू कर इनको दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इसके काफी सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और कई मरीजों को समय रहते स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भगवंत सरकार की पोल खोलेंगे पंजाब के कर्मचारी-पेंशनर्स : मान सरकार के रवैये के खिलाफ 2 अक्तूूबर को अम्बाला शहर में रैली और झंडा मार्च का करेगा आयोजन

अम्बाला :   30 सितंबर:  पंजाब कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा भगवंत मान सरकार के रवैये के खिलाफ 2 अक्तूूबर को अम्बाला शहर में रैली और झंडा मार्च का आयोजन करेगा। इसमें पंजाब में लाई...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जन्मदिन समारोह में जानलेवा हमला करने वाले 8 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार : चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

चाकू, तलवारनुमा हथियार और डंडों से किया था हमला, पुलिस ने हथियार भी किए बरामद पुनीत महाजन l  चंडीगढ़, 5 जून। असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चंडीगढ़ पुलिस...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

Chandigarh municipal corporation : मेयर सौरव जोशी ने सुनी सफाई कर्मचारियों की समस्याएं : शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन

पुनीत महाजन l  चंडीगढ़, 25 मई : नगर निगम कर्मचारियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए शहर के मेयर सौरव जोशी ने सफाई कर्मचारियों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ एक विस्तृत बैठक की। बैठक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर राणा मंसूरपुरिया का पुलिस ने किया एनकाउंटर : पेट्रोल पंप पर कुछ लोगो ने देखा था, कल हेड कांस्टेबल को मारी थी गोली

होशियारपुर : गैंगस्टर सुखविंदर सिंह उर्फ राणा मंसूरपुरिया का पुलिस ने होशियारपुर के भंगाला में एनकाउंटर कर दिया गया ।  कल 17 मार्च को  गैंगस्टर राणा मंसूरपुरिया ने मुकेरियां में एनकाउंटर के दौरान होशियारपुर...
Translate »
error: Content is protected !!