डिप्टी कमिश्नर की तरफ से स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण -2021 की शुरूआत

by

होशियारपुर, 13 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने ज़िले में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण -2021 की शुरुआत करते हुए सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिए कि गांवों में साफ़ -सफ़ाई के स्तर में और सुधार लाकर लोगों के जीवन स्तर को और ऊँचा उठाया जा सकता है।
स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण -2021 की शुरुआत पर डिप्टी कमिशनर अपनीत रियात ने कहा कि यह सर्वेक्षण एक अहम प्रक्रिया है जिस में ज़िला होशियारपुर को अच्छे अंकों के साथ विजेता बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गांवों में साफ़ -सफ़ाई और लोगों के रहन-सहन के स्तर में सुधार राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले सर्वेक्षण के लिए बहुत ज़रूरी है। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) आशिका जैन, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (विकास) दरबारा सिंह और अन्य आधिकारियों की मौजुदगी में स्वच्छ सर्वेक्षण के अलग -अलग पढ़ावों को विस्तार के साथ चर्चा की गई। जिससे इसके अंतर्गत होने वाले कार्यों प्रति सभी विभागों को जागरूक किया जा सके। इस मौके कार्यकारी इंजीनियर -कम -ज़िला सेनिटेशन अफ़सर अश्विनी कुमार मट्टू, ज़िला विकास व पंचायत अधिकारी सरबजीत सिंह बैंस और उप मंडल इंजीनियर नवनीत कुमार जिन्दल आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार को लंबित संशोधित पेंशन और महंगाई भत्ता का बकाया भुगतान करने का हाई कोर्ट का कड़ा आदेश

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंजाब के हजारों पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार को लंबित संशोधित पेंशन और महंगाई भत्ता का बकाया भुगतान करने का आदेश दिया है।...
article-image
पंजाब

गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रैस रिहर्सल आज : डिप्टी कमिश्नर ने लिया गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा

सुरक्षा, पार्किंग व ट्रैफिक नियंत्रण संबंधी सभी तैयारियां मुकम्मल: एस.एस.पी होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रैस रिहर्सल 24 जनवरी को पुलिस लाइन ग्राउंड...
article-image
पंजाब , समाचार

पंकज कृपाल बार एसोसिएशन गढ़शंकर के नौवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित : बलविंदर सिंह उपाध्यक्ष और रुपेश खन्ना सचिब गए चुने

गढ़शंकर : बार एसोसिएशन गढ़शंकर के लिए हुए आज चुनाव में एडवोकेट पंकज कृपाल नौंवीं बार अध्यक्ष चुने गए। इसके इलावा बलविंदर सिंह उपाध्यक्ष व रुपेश खन्ना सचिव चुने। इससे पहले सर्बसमिति से मधू...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर-नंगल सड़क अपना अस्तित्व खो रही : मट्टू

गढ़शंकर : सोमवार को कंडी संघर्ष कमेटी की मीटिंग खानपुर व बीरमपुर में जरनैल सिंह और नंबरदार किशन की अगुवाई में की गई। इस मीटिंग में कंडी संघर्ष कमेटी द्वारा 29 अप्रैल को ट्रक...
Translate »
error: Content is protected !!