डिप्टी कमिश्नर के निर्देशों पर अधिकारियों ने की मंडियों की चैकिंग

by

होशियारपुर, 7 नवंबर:
डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात के निर्दशों पर आज जिले के समूह एसडीएम्ज व अन्य अधिकारियों की ओर से मंडियों की चैकिंग की गई। इसी कड़ी में होशियारपुर में एस.डी.एम. शिवराज सिंह बल के नेतृत्व में अधिकारियों ने मंडियों की चैकिंग की। इस दौरान एसडीएम शिवराज सिंह की ओर से होशियारपुर व चब्बेवाल मंडियों की चैकिंग की गई जबकि तहसीलदार गुरप्रीत सिंह की ओर से राजपुर भाईयां, फुगलाना व नसराला, बीडीपीओ. होशियारपुर-2 अभय चंद्र की ओर से महिलांवाली, जल्लोवाल, कंगमाई की मंडियों की चैकिंग की गई।
एस.डी.एम. होशियारपुर ने बताया कि इस दौरान मंडियों में पिछले दो दिनों में धान की आमद, खरीद, स्टाक की समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि मंडियों में सभी प्रबंध ठीक पाए गए हैं। उधर जिला कंट्रोलर खाद्य व आपूर्ति विभाग रेनू बाला वर्मा ने बताया कि जिले में अब तक मंडियों में 400468 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है जबकि 399860 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हरीश चौधरी के जन्म दिवस पर प्रणव कृपाल ने लगवाई स्ट्रीट लाइट्स

गढ़शंकार : युवा कांग्रेस नेता प्रणव कृपाल ने आज पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज हरीश चौधरी के जन्म दिवस पर गढ़शंकर शहर में नए जुड़े मोहल्ले आदर्श नगर में स्ट्रीट लाइटें लगवाने की शुरूआत की|...
article-image
पंजाब

आर्दश वैल्फेयर सुसायिटी गांव बढ़ेसरों में मनाएगी धीआं की लोहड़ी : सतीश सोनी

गढ़शंकर। आर्दश वैल्फेयर सुसायिटी,पंजाब की मीटिंग में सुसायिटी के संस्थापक सतीश कुमार सोनी की अध्यक्षता में गांव बढ़ेसरों में हुई। जिसमें 9 जनवरी को गांव बढ़ेसरों में धीआं की लोहड़ी मनाने का फैसला किया...
पंजाब

मल्टीपर्पज हैल्थ वर्कर्स यूनियन की बैठक सम्पन्न 

गढ़शंकर, 22 मार्च : पीएचसी पोसी में गत दिनों संगठित मल्टीपर्पज हैल्थ वर्कर्स(मेल) युनियन की मीटिंग बीनेवाल में आयोजित की गई। बैठक दौरान इस काडर को पेश आ रही समस्याओं तथा भविष्य की रणनीति...
Translate »
error: Content is protected !!