डिप्टी कमिश्नर ने जिला ई-गर्वनेंस कोआर्डिनेटर रंजीत सिंह को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

by

सेवा केंद्रों के माध्यम से लोगों को बेहतर नागरिक सेवाएं देने के कार्य के लिए सराहा
कोविड-19 महांमारी के चुनौतीपूर्ण समय के दौरान भी पूरे जोश से निभाई ड्यूटी
होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने जिला ई-गर्वनेंस कोआर्डिनेटर रंजीत सिंह को बेहतर नागरिक सेवाएं देने के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। डिप्टी कमिश्नर ने जिला कोआर्डिनेटर की ओर से पिछले एक वर्ष में कड़ी मेहनत, समर्पण भावना व ईमानदारी से की गई ड्यूटी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी ओर से सेवा केंद्रों के माध्यम से लोगों को बेहतर ढंग से नागरिक सेवाएं मुहैया करवाई गई है। उन्होंने कहा कि सेवा केंद्रों में उनकी ओर से नागरिकों को दी जाने वाली सुचारु सेवाओं के चलते प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले होशियारपुर की पेंडेंसी काफी कम है।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि विभिन्न सरकारी विभागों व सेवा केंद्रों के बीच रंजीत सिंह की ओर से अपनाए गए प्रभावी समन्यव के कारण लोगों की ओर से किए गए आवेदनों को समय पर निपटाना संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महांमारी के चुनौतीपूर्ण समय के दौरान भी जिला ई-गर्वनेंस कोआर्डिनेटर ने पूरी मेहनत व जोश के साथ अपने काम को लगातार जारी रखा।
अपनीत रियात ने कहा कि वे उम्मीद करती हैं कि भविष्य में भी वे इसी जिम्मेदारी व लगन के साथ अपनी ड्यूटी निभाते रहेंगे। जिला ई-गर्वनेंस कोआर्डिनेटर ने डिप्टी कमिश्नर की ओर से की गई हौंसला आफजाई के लिए उनका आभारा व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि सेवा केंद्रों के माध्यम से बेहतर नागरिक सेवाएं देने व प्रशासन की ओर से दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के राज्यपाल की ओर से होशियारपुर का दौरा, अलग-अलग स्कीमों व वैक्सीनेशन का लिया जायजा

होशियारपुर, 21 दिसंबर: माननीय राज्यपाल पंजाब श्री बनवारी लाल पुरोहित आज होशियारपुर पहुंचे, जिस दौरान उन्होंने डिप्टी कमिश्नर सहित अलग-अलग अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जहां सरकार की अलग-अलग स्कीमों का जायजा लिया,...
article-image
पंजाब

जरुरतमंद दिव्यांगजनों को नि: शुल्क 37 मोटोराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरित किए : अपनीत रियात

सोनालिका की ओर से इस प्रोजैक्ट में 4,56,000 रुपए का दिया गया आर्थिक सहयोग होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष जिला रैड क्रास सोसायटी अपनीत रियात ने आज जिला रैड क्रास कार्यालय में जरुरतमंद दिव्यांगजनों को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

किशाऊ समझौते पर मुख्यमंत्री का भाजपा पर हमला, बोले- लड़ाई हमने लड़ी तो श्रेय भी हमारा : सुक्खू ने कहा- हिमाचल के हितों की कांग्रेस सरकार ने मजबूती से की पैरवी

नादौन के करनडोला में इसी साल खुलेगा देश का पहला एलाइड हेल्थकेयर कॉलेज : मुख्यमंत्री  सुक्खू हमीरपुर, 17 सितंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना समझौते को लेकर भाजपा पर निशाना...
Translate »
error: Content is protected !!