डिप्टी कमिश्नर ने लिया ब्यास दरिया गाइडबन व धुस्सी बांध की सुरक्षा का जायजा

by

राहत शिविरों में प्रभावित लोगों के लिए हर जरूरी सुविधा उपलब्ध: आशिका जैन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ श्री हरगोबिंदपुर को जाने वाले ब्यास दरिया पुल के पास बने गाइडबन व धुस्सी बांध की मजबूती का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस संरचना की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है और इसका समय-समय पर तकनीकी निरीक्षण किया जा रहा है।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि हाल ही में हुई तेज बारिश के कारण पानी के तेज बहाव से गाइडबन के कुछ हिस्सों को क्षति पहुंची थी, जिसे तुरंत दुरुस्त करने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गाइडबन व धुस्सी बांध की सुरक्षा मुख्य प्राथमिकता है।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ब्यास दरिया पर बने पुल और उससे जुड़े गाइडबन व धुस्सी बांध की सुरक्षा के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी, ड्रेनेज विभाग, वन विभाग सहित अन्य संबंधित टीमें 24 घंटे तैनात हैं और निरंतर निगरानी कर रही हैं। इसके साथ ही एस.डी.एम टांडा परमप्रीत सिंह की देखरेख में बांध की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

आशिका जैन ने बताया कि जो परिवार बाढ़ के पानी से प्रभावित हैं, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर बने राहत शिविरों में पहुंचाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसके लिए प्रशासनिक अमले के साथ-साथ गांवों के सरपंच और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों द्वारा भी एनाउंसमेंट कर लोगों को राहत शिविरों तक पहुँचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राहत शिविरों में प्रभावित लोगों के लिए जिला प्रशासन और सामाजिक संगठनों (एन.जी.ओज) के सहयोग से भोजन, पानी, स्वास्थ्य सुविधाएं और आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। साथ ही पशुओं के लिए चारे और अन्य सुविधाओं की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन हर स्थिति पर सतर्क नज़र बनाए हुए है और लोगों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गरीब विद्यार्थियों के लिए मिसाल बनी ए.एस.आई. गुरदेव सिंह की निस्वार्थ सेवा : पूर्व सांसद खन्ना

पंजाब के राज्यपाल व डी.जी.पी. से गुरदेव सिंह को सम्मानित करने की खन्ना ने की सिफारिश होशियारपुर 20 अगस्त  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि लुधिअना के पंजाब पुलिस में सहायक...
article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब की सीमा पर हिमाचल में लगे उद्याोग दुारा पराली के उपयोग से गऊशालाओं को गऊओं के चारे के लिए समस्या के आरोप लगाते किया प्रर्दशन

तेजाबी पानी गड्डे खोद कर डाला जा रही जमीन में हवा में भी फैल रही बदबू गढ़शंकर। पशूओं के  घास की समस्याओं को लेकर आज महाराज कृष्णा नंद जी के निर्देशों पर आज गौ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका का गुरूर टूटा : 500 अरब के समुद्री किले को 73 करोड़ की पनडुब्बी ने ढहाया,

अमेरिका के एयरक्राफ्ट कैरियर्स का नाम आते ही एक से बढ़कर एक विशालकाय जंगी बेड़े आंखों के आगे नाच जाते हैं. ऐसे-ऐसे शानदार और एडवांस एयरक्राफ्ट कैरियर, जिन्हें देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता...
article-image
पंजाब

ईडी ने विधायक खैहरा और गुरदेव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट पेश

मोहाली :कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की जिला अदालत में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पेशी हुई। खैहरा ने चार्जशीट दाखिल करने से पहले सुनवाई का मौका देने की मांग की और इस संबंध में...
Translate »
error: Content is protected !!