डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने तहसील कांप्लेक्स में किया पब्लिक हैल्प सैंटर का उद्घाटन : मुख्य मंत्री पंजाब के निर्देशों पर तहसील कांप्लेक्स में खोला गया है पब्लिक हैल्प सैंटर

by

होशियारपुर, 01 जनवरी:   डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा की ओर से आज तहसील कांप्लेक्स होशियारपुर में पब्लिक हैल्प सैंटर का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित कर दिया गया है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पिछले दिनों जब मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान की ओर से तहसील कांप्लेक्स का औचक निरीक्षण किया गया था, तब उन्होंने कांप्लेक्स में कैंप कार्यालय स्थापित करने का निर्देश दिया था ताकि लोगों को यहां काम करवाने के दौरान किसी तरह की परेशानी न आए। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब के निर्देशों पर अमल करते हुए आज तहसील कांप्लेक्स में पब्लिक हैल्प सैंटर को स्थापित कर दिया गया है, जहां पर सिविल व पुलिस विभाग का एक-एक कर्मचारी लोगों की सहायता के लिए दफ्तरी समय पर उपस्थित रहेगा।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पब्लिक हैल्प सैंटर में तैनात कर्मचारी जहां तहसील परिसर में काम करवाने आए लोगों की सहायता करेंगे वहीं आम जनता की सिविल व पुलिस विभाग से संबंधित सभी विभागों की शिकायतों व सुझावों को भी प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि एस.डी.एम होशियारपुर की ओर से इस पब्लिक हैल्प सैंटर की रोजाना समीक्षा की जाएगी ताकि लोगों तक इस हैल्प सैंटर का ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन होशियारपुर का यही प्रयास है कि पंजाब सरकार की ओर से दिए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन करना यकीनी बनाया जाए ताकि जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
एस.एस.पी होशियारपुर सुरेंद्र लांबा ने कहा कि आम जनता को पुलिस से संबंधित हर जानकारी व सेवा भी पब्लिक हैल्प सैंटर के माध्यम से मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि एस.एस.पी कार्यालय या पुलिस स्टेशन से संबंधित शिकायत, सुझाव भी यहां दिए जा सकते हैं, संबंधित कार्यालय या थाने में वह शिकायत, सुझाव अपने आप पहुंच जाएगा और उस पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस, डी.एस.पी जागीर सिंह, तहसीलदार गुरसेवक चंद, नायब तहसीलदार विजय कुमार के अलावा अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मरीजों को महंगे दामों पर मिलेगा खून : ब्लड बैंक सेंटरों ने रक्त की कीमतों में की बढ़ोतरी

चंडीगढ़।  पंजाब में सरकारी ब्लड बैंक सेंटरों से एनजीओ और निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को अब रक्त महंगे दामों पर मिलेगा। पंजाब हेल्थ सिस्टम कार्पोरेशन द्वारा सभी सिविल सर्जनों और एसएमओ को जारी...
article-image
पंजाब

पंजाबी सिंगर नीरज साहनी को धमकी, 1.20 करोड़ दो नहीं तो… पैसे न देने पर जान से मारने की दी धमकी

चंडीगढ़ : पंजाब में लगातार कलाकारों को धमकी भरे फोन आने के मामला सामने आ रहे हैं। इसी बीच खबर सामने आई है कि अब पंजाबी सिंगर, एक्टर और प्रोड्यूसर नीरज साहनी से ₹1.20...
article-image
पंजाब

अमेरिका के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के खिलाफ सयुंक्त किसान मोर्चा ने पोस्ट ऑफिस के किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

गढ़शंकर. 22 फरवरी: सयुंक्त किसान मोर्चा पंजाब के आह्वान पर किसान व किसान समर्थक स्थानीय शहीद भगत सिंह मेमोरियल पर जमा हुए और केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने पोस्ट ऑफिस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय सी.ऐ.जी. परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल कर सक्षम ने बढ़ाया होशियारपुर का मान

होशियारपुर का मान : खन्ना :  होशियारपुर 4 अप्रैल () भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने राष्ट्रीय सी.ऐ.जी. परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने वाले होशियारपुर के बेटे सक्षम वशिष्ठ को...
Translate »
error: Content is protected !!