डिप्टी रेंजर को 3 वर्ष का कठोर कारावास : फर्जी तरीके से नौकरी पाने वाले

by

एएम नाथ ।।सुंदरनगर :  सुंदरनगर की एक विशेष अदालत ने फर्जी अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी सेवा का लाभ लेने वाले एक पूर्व डिप्टी रेंजर की दोषसिद्धि को बरकरार रखा है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने आरोपी प्रकाश चंद की अपील को खारिज करते हुए निचली अदालत द्वारा सुनाई गई 3 साल की कैद और जुर्माने की सजा को उचित ठहराया है।

मामले के अनुसार प्रकाश चंद 1983 में हिमाचल प्रदेश राज्य वन निगम में दैनिक भोगी के रूप में टिम्बर वाचर भर्ती हुआ था। 1991 में उसने खुद को गुज्जर बताते हुए एक प्रमाण पत्र पेश किया, जिसके आधार पर उसकी सेवाएं नियमित कर दी गईं। इसी फर्जी श्रेणी का लाभ उठाकर वह प्रमोट होकर डिप्टी रेंजर के पद तक पहुंच गया। काफलोग निवासी जीत राम की शिकायत के बाद मामले की जांच एसडीएम सरकाघाट से करवाई गई।

जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि प्रकाश चंद वास्तव में राजपूत जाति से संबंध रखता है, न कि गुज्जर जाति से। उसने जिस क्रम संख्या का प्रमाण पत्र विभाग में जमा किया था, वह तहसील रिकार्ड के अनुसार बर्फी देवी नाम की महिला के नाम पर जारी हुआ था। तत्कालीन कार्यकारी मैजिस्ट्रेट ने भी कोर्ट में गवाही दी कि प्रमाण पत्र पर उनके हस्ताक्षर फर्जी हैं। सुनवाई के दौरान आरोपी पक्ष ने दलील दी कि साक्ष्य अपर्याप्त हैं, लेकिन अदालत ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। अदालत ने पाया कि आरोपी ने जानते-बूझते फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल कर विभाग को धोखा दिया और उन लाभों को प्राप्त किया जो केवल आरक्षित वर्ग के लिए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शांति निकेतन पब्लिक स्कूल भरेड़ी के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार : शैक्षणिक ढांचे में व्यापक सुधार कर रही है प्रदेश सरकार: सुनील शर्मा बिट्टू

भोरंज विस क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए करोड़ों का प्रावधान: सुरेश कुमार भोरंज 18 दिसंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने सोमवार को शांति निकेतन पब्लिक स्कूल भरेड़ी के वार्षिक पारितोषिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में टेका माथा

अंतिम दिन भागवत कथा में शामिल हुए वीरेंद्र कंवर ऊना, 12 फरवरी: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, मत्स्य, कृषि व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में माथा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान ने भारत के चंडीगढ़ समेत 15 शहरों पर दागे ड्रोन-मिसाइल : S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने ऐसे किया फेल

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है।  बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़,  उत्तरलाई और भुज सहित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शौक का कोई मोल नहीं, स्कूटी के VVIP नंबर के लिए हमीरपुर के शख्स ने खोला खजाना

एक लाख की स्कूटी के लिए 14 लाख रुपये में लिया वीआईपी नंबर, इतने में आ जाती 3 कारें एएम नाथ। हमीरपुर :  कहते हैं कि शौक का कोई मोल नहीं होता है। ऐसा...
Translate »
error: Content is protected !!